8 साल बाद खत्म हुआ सफर, डुकाटी ने भारत से हटाई Scrambler 1100

Ducati Scrambler 1100 : प्रीमियम बाइक्स के दीवानों के लिए एक बुरी खबर है। डुकाटी (Ducati) ने अपनी दमदार और स्टाइलिश बाइक स्क्रैम्बलर 1100 (Scrambler 1100) को वैश्विक बाजार से हटा लिया है, और इसका असर भारत में भी देखने को मिलेगा। अब यह बाइक भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगी।
डुकाटी इंडिया (Ducati India) ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है और अपनी वेबसाइट से भी Scrambler 1100 को हटा लिया है। आइए, इस खबर को और गहराई से समझते हैं।
क्यों बंद हुई स्क्रैम्बलर 1100?
डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 (Scrambler 1100) को यूरोप के सख्त Euro5+ उत्सर्जन मानकों के अनुरूप अपडेट नहीं किया गया। भारत में लागू BS6.2 उत्सर्जन नियमों को भी यह बाइक पूरा नहीं कर पाई, जिसके चलते कंपनी ने इसका उत्पादन पूरी तरह बंद कर दिया। यह बाइक भारत में पूरी तरह आयात की जाती थी और पिछले आठ सालों से भारतीय सड़कों पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही थी। लेकिन अब, यह बाइक इतिहास का हिस्सा बन चुकी है।
स्क्रैम्बलर 1100
साल 2018 में लॉन्च हुई डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 (Scrambler 1100) अपने रेट्रो लुक और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती थी। इसमें 1,079 cc का L-Twin इंजन था, जो 7,500 rpm पर 85 bhp की ताकत और 4,750 rpm पर 88 Nm का टॉर्क देता था। 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच जैसे फीचर्स इसे और खास बनाते थे।
यह वही इंजन था जो पहले डुकाटी की Hypermotard और Monster 1100 बाइक्स में इस्तेमाल हुआ था। 2018 में इंजन को अपडेट कर ऑयल कूलिंग सिस्टम, राइड-बाय-वायर तकनीक और कई सेफ्टी फीचर्स जोड़े गए थे, जिसने इसे और आधुनिक बनाया।
स्क्रैम्बलर 800
भले ही स्क्रैम्बलर 1100 को अलविदा कह दिया गया हो, लेकिन डुकाटी (Ducati) की स्क्रैम्बलर 800 (Scrambler 800) अभी भी भारतीय बाजार में उपलब्ध रहेगी। यह बाइक अपनी किफायती कीमत और शानदार परफॉर्मेंस के कारण भारतीय ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय है।
स्क्रैम्बलर 800 में 803 cc का इंजन है, जो 8,250 rpm पर 72 bhp की ताकत और 7,000 rpm पर 65 Nm का टॉर्क देता है। इसमें भी 6-स्पीड गियरबॉक्स मौजूद है। इसकी कीमत 9.97 लाख रुपये से शुरू होकर 12.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह बाइक चार वैरिएंट्स—आइकॉन डॉर्क, आइकॉन फुल थ्रॉटल, नाइटशिफ्ट और ट्रिब्यूट प्रो—में उपलब्ध है, जिनमें अलग-अलग पेंट स्कीम और फीचर्स मिलते हैं।
स्क्रैम्बलर 1100: कीमत ज्यादा, परफॉर्मेंस में कमी?
डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 (Scrambler 1100) एक नीच सेगमेंट की बाइक थी, जिसे पावरफुल माना जाता था। लेकिन इसकी कीमत—13.40 लाख से 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)—के हिसाब से कई ग्राहकों को इसकी परफॉर्मेंस थोड़ी कम लगती थी। शायद यही वजह रही कि यह बाइक उतनी लोकप्रियता नहीं बटोर पाई, जितनी स्क्रैम्बलर 800 ने हासिल की।