Honda Dio EV : Honda लांच करने वाला है Electric Scooter, Hero, TVS और Bajaj का अब क्या होगा

हाल ही में नई होंडा दियो (Honda Dio) को लांच किया गया था। इसके फीचर्स और लुक में काफी ज्यादा सुधार किए गए हैं जिसके कारण यह ग्राहकों को काफी पसंद भी आ रही है। इसी चीज को देखते हुए फैसला लिया गया हैं की इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट को भी लॉन्च किया जाएगा।
Honda Dio EV : Honda लांच करने वाला है Electric Scooter, Hero, TVS और Bajaj का अब क्या होगा 

नई दिल्ली, 12 सितम्बर , 2023 : जहां Hero, TVS और Bajaj जैसी बड़ी कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर को भारतीय बाजार में लॉन्च कर चुकी हैं। वहीं अब होंडा ने भी इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने का फैसला कर लिया है।

आपको जानकारी हैरानी होगी कि होंडा भारत की दूसरी सबसे बड़ी टू व्हीलर निर्माता कंपनी है। लेकिन फिर भी अभी तक इसके इलेक्ट्रिक स्कूटर को बाजार में नहीं देखा गया। अब इसी स्थान को भरने के लिए होंडा अपनी दियो इलेक्ट्रिक (Honda Dio EV) स्कूटर को लॉन्च करने का फैसला किया है।

हाल ही में नई होंडा दियो (Honda Dio) को लांच किया गया था। इसके फीचर्स और लुक में काफी ज्यादा सुधार किए गए हैं जिसके कारण यह ग्राहकों को काफी पसंद भी आ रही है। इसी चीज को देखते हुए फैसला लिया गया हैं की इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट को भी लॉन्च किया जाएगा।

हालांकि होंडा के अधिकारियों की तरफ से इनके किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर पर ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कई एनालिस्ट द्वारा यह बताई गई है कि नई होंडा इलेक्ट्रिक स्कूटर को जल्द लॉन्च किया जाएगा।

Honda Dio EV के आकर्षक फीचर्स

Honda Dio EV लगभग 4.5 किलोवाट आवर की क्षमता वाला लिथियम आयन बैटरी पैक मिलता है। इस बैटरी को नॉर्मल चार्जर से चार्ज होने में 6 से 8 घंटे का समय लगता है। वही फास्ट चार्जर से यह महज 2 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है।

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के द्वारा 130 किलोमीटर तक का रेंज मिल सकता है। हालांकि यह ज्यादा भी हो सकती है। अगर आप इसे इको मोड पर राइड करें।

बात करें इसके फीचर्स की तो यह बहुत ही अमेजिंग होने वाला हैं। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा जिस पर लो बैट्री इंडिकेटर, स्कूटर सर्विस, नेविगेशन, ब्लूटूथ कॉल एसएमएस अलर्ट मिलने वाली है। इसके अलावा इसकी कीमत भी काफी कम होगी। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस 1.50 लाख रुपए के नीचे लॉन्च किया जाएगा।

Share this story

Around The Web