Honda Shine बनती जा रही बेस्ट सेलिंग बाइक, Hero को जल्द देगी धोबी पछाड़

Honda Shine: देश में जब बेस्ट सेलिंग बाइक की बात होती है तो वह हीरो स्प्लेंडर का नाम सबसे ऊपर आता है। लेकिन इसके तुरंत नीचे आपको होंडा शाइन भी दिखेगी जो 125cc सेगमेंट की बाइक है।
इसके भी 1 लाख के करीब यूनिट्स बिक जाते हैं और इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं है। इसके दो अलग-अलग वेरिएंट्स पांच कलर ऑप्शंस के साथ भारतीय बाजार में बिकते हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत 80000 रुपए से शुरू होती है।
Honda Shine बेहतरीन बाइक है और आप चाहे तो इसे अपनी पहली बाइक के तौर पर खरीद सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम इसी बाइक के बारे में विस्तार से जानेंगे।
Honda Shine करेगी धमाल
होंडा शाइन में 124 सीसी का BS 6 इंजन मिलता है। हाल ही में इसे नई एमिशन स्टैंडर्ड के हिसाब से अपग्रेड कर दिया गया है। इस इंजन के द्वारा 10 बीएचपी का पावर और 11 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट किया जाता है और बहुत ही जल्द इसके पावर को बढ़ाया जाएगा।
इस पावर के साथ भी यह काफी अच्छा माइलेज दे देती है। इस बाइक में आपको 50 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज मिल जाता है और यह 10 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ आती है। यानी कि अगर आप इसे एक बार फुल टैंक के साथ रोड पर निकलेंगे तो 500 किलोमीटर तक का सफर आराम से तय कर सकते हैं। 113 किलोग्राम वजनी यह बाइक राइट करने में काफी आरामदायक है।
Honda Shine के अमेजिंग फीचर्स
होंडा शाइन ने हमेशा से भारतीयों को सरप्राइज किया है। इसके फीचर्स काफी बेहतरीन होते हैं। वहीं इसमें आपको कुछ अलग एलिमेंट्स भी देखने को मिलते हैं कंपनी ने इसके नए डिजाइन में क्रोम एलिमेंट्स को शामिल किया है जो इसे और भी स्टाइलिश बनाते हैं।
वहीं इसमें आपको सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिलता है, जिस पर आप माइलेज की जानकारी ले सकते हैं। इसमें यूएसबी चार्जिंग पोर्ट की सुविधा दी गई है। यह बाइक बहुत ही खास है क्योंकि इसमें आपको वैल्यू फॉर मनी चीज़ें मिल जाती है।