OLA Roadster X Plus : कॉलेज यूथ के लिए परफेक्ट इलेक्ट्रिक बाइक, 501KM की रेंज के साथ

OLA Roadster X Plus : OLA Roadster X Plus भारत की एक पावरफुल और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक बाइक है, जिसकी कीमत ₹1.47 लाख से शुरू होती है। जानिए फीचर्स, बैटरी, रेंज और कीमत से जुड़ी हर जरूरी जानकारी।
OLA Roadster X Plus : कॉलेज यूथ के लिए परफेक्ट इलेक्ट्रिक बाइक, 501KM की रेंज के साथ

OLA Roadster X Plus : क्या आप भी एक ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक की तलाश में हैं जो दिखने में शानदार हो और चलाने में दमदार? लेकिन आपका बजट ₹2 लाख से कम है? तो हो सकता है OLA Roadster X Plus आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस साबित हो।

इस इलेक्ट्रिक बाइक का लुक जितना स्पोर्टी और फ्यूचरिस्टिक है, उतना ही इसका परफॉर्मेंस भी भरोसेमंद है। OLA की ये बाइक शहर के ट्रैफिक से निकलने में तो मदद करेगी ही, साथ ही लंबी दूरी की राइड में भी यह आपको निराश नहीं करेगी।

कीमत और वैरिएंट – आपके बजट में फिट

OLA Roadster X Plus के दो अलग-अलग बैटरी वैरिएंट्स मार्केट में उपलब्ध हैं। पहला वैरिएंट 4.5kWh बैटरी के साथ आता है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1.47 लाख है। वहीं दूसरा और ज़्यादा पावरफुल वैरिएंट 9.1kWh बैटरी के साथ आता है, जिसकी कीमत करीब ₹2.18 लाख है।

अगर आप एकसाथ इतनी बड़ी रकम खर्च नहीं करना चाहते, तो चिंता की कोई बात नहीं। कंपनी की ओर से आसान EMI ऑप्शंस भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे ये बाइक आम यूज़र्स के लिए और भी एक्सेसिबल बन जाती है।

दमदार रेंज और बैटरी – लंबी राइड के लिए बनी है ये बाइक

OLA Roadster X Plus के टॉप वेरिएंट में 9.1kWh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी रेंज – एक बार फुल चार्ज करने पर यह इलेक्ट्रिक बाइक लगभग 501 किलोमीटर तक चल सकती है। यानी रोजमर्रा की यात्राओं के लिए बार-बार चार्ज करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

फीचर्स जो बाइक को बनाते हैं बेहद खास

इस बाइक में सिर्फ लुक और बैटरी ही नहीं, बल्कि इसमें वो सारे फीचर्स हैं जो आज की जरूरत बन चुके हैं। इसमें इको, नॉर्मल और स्पोर्ट मोड दिए गए हैं, जिससे आप अपनी जरूरत और सिचुएशन के हिसाब से मोड बदल सकते हैं।

OLA Roadster X Plus में एक बड़ी टचस्क्रीन डिस्प्ले, फुल LED लाइटिंग, 125KMPH की टॉप स्पीड, फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी, टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डिस्क ब्रेक्स जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं। कुल मिलाकर, ये बाइक परफॉर्मेंस और प्रैक्टिकैलिटी दोनों का परफेक्ट मिक्स है।

शहर हो या हाईवे – हर रास्ते के लिए तैयार

OLA Roadster X Plus सिर्फ स्टाइलिश लोगों के लिए नहीं बनी, ये उन राइडर्स के लिए भी है जो रोजाना कॉलेज, ऑफिस या लॉन्ग राइड पर निकलते हैं। इसका स्मूद हैंडलिंग सिस्टम और हाई बैलेंस इसे ट्रैफिक में भी बेहद आसान बनाता है।

Share this story