इंतजार खत्म! 400 किमी रेंज, ढेर सारे फीचर्स, इस नई ईवी ने मचाया धमाल

यूरोपीय बाजार में चीनी कार निर्माताओं का दबदबा लगातार बढ़ता ही जा रहा है, जिसको कम करने के लिए रेनो ने हाल के सालों में अपनी सबसे आशाजनक इलेक्ट्रिक कार को अनवील कर दिया है।
इंतजार खत्म! 400 किमी रेंज, ढेर सारे फीचर्स, इस नई ईवी ने मचाया धमाल
ऑटो डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

रेनो R5 E-टेक ग्राहकों के लिए एक स्टाइलिश और सस्ता विकल्प बन सकती है। आइए इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत और रेंज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इसके कीमत की बात करें तो इसके बेस वैरिएंट की कीमत लगभग 25,000 यूरो (लगभग 22.50 लाख) रखी है। रेनो R5 E-टेक पूरी तरह से रेनो R5 और सुपर-5 से इंस्पायर है, जिन्होंने 1970 और 1980 के दशक में मजबूत प्रदर्शन किया था। साथ ही 1972 और 1996 के बीच 9 मिलियन यूनिट की बिक्री हासिल की थी। R5 E-टेक पर स्पष्ट डिजाइन देखी जा सकती है।

400 किमी. की रेंज

रेनो ने बताया कि ईवी का पहला वैरिएंट आधिकारिक तौर पर 2024 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन यह इसका सबसे किफायती वैरिएंट नहीं होगा। इसलिए, 300 किलोमीटर की रेंज वाले 40kWh वैरिएंट के बजाय पहले ब्लॉक में 400 किमी. की दावा की गई रेंज के साथ रेनो R5 E-टेक 52kWh के बैटरी के साथ आएगी।

क्या है इसकी खासियत?

रेनो R5 E-टेक के खासियत की बात करें तो यह डुअल चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह V2L (वाहन-से-लोड) चार्ज को भी सपोर्ट करती है। रेनो ने यह भी बताया कि वाहन का वजन 1,500 किलोग्राम से कम है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि R5 E-Tech की खींचने की क्षमता 500 किलो है।
 

Share this story