बजाज की ये टू-व्हीलर बनी नंबर-1, शाइन, ड्रीम और डियो को छोड़ा पीछे

होंडा ने सितंबर सेल्स का ब्रेकअप डेटा रिलीज कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने कुल 12 मॉडल की सेल्स की। इसमें सबसे ज्यादा यूनिट एक्टिवा स्कूटर की रही। एक्टिवा की पिछले महीने 2.35 लाख यूनिट बिकीं।
बजाज ये टू-व्हीलर बनी नंबर-1, शाइन, ड्रीम और डियो को छोड़ा पीछे 
ऑटो डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

होंडा ने सितंबर सेल्स का ब्रेकअप डेटा रिलीज कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने कुल 12 मॉडल की सेल्स की। इसमें सबसे ज्यादा यूनिट एक्टिवा स्कूटर की रही। एक्टिवा की पिछले महीने 2.35 लाख यूनिट बिकीं।

इस स्कूटर की डिमांड के सामने CB शाइन, डियो, शाइन 100, यूनिकॉर्न और ड्रीम जैसे मॉडल पीछे छूट गए। कंपनी के लिए CB शाइन दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रही। इसकी 1.35 लाख यूनिट बिकी। हालांकि, सितंबर की तुलना में इन दोनों मॉडल की डिमांड घट गई। चलिए सबसे पहले आपको इनकी सेल्स के आंकड़े दिखाते हैं।

होंडा टू-व्हीलर्स की पिछले महीने की सेल्स की बात करें तो एक्टिवा की 2,35,056 यूनिट, CB शाइन की 1,35,339 यूनिट, डियो की 38,703 यूनिट, शाइन 100 की 26,205 यूनिट, यूनिकॉर्न की 25,514 यूनिट, ड्रीम की 10,643 यूनिट, SP160 की 7,423 यूनिट, लिवो की 5,140 यूनिट, हॉर्नेट 2.0 की 3,852 यूनिट, CB350 की 3,057 यूनिट, CB200X की 746 यूनिट और CB300 की 124 यूनिट बिकीं।

एक्टिवा के साथ Smart Key

न्यू जनरेशन एक्टिवा H-Smart के साथ एक स्मार्ट-चाबी मिल रही है। इस चाबी की मदद से कई फीचर्स को ऑपरेट कर पाएंगे। जैसे आप स्कूटर से जैसे ही 2 मीटर की दूरी पर जाएंगे ये अपने आप लॉक हो जाएगा। जैसे ही इस पास आएंगे ये अनलॉक हो जाएगा।

पेट्रोल डवालने के लिए आपको इसका फ्यूल लिड खोलने के लिए चाबी लगाने की जरूरत नहीं होगी। बल्कि स्मार्ट-चाबी की मदद से ही इसे ओपन कर पाएंगे। यदि पार्किंग में कई स्कूटर के बीच इसे ढूंढने में मुश्किल हो रही है तब भी स्मार्ट-चाबी की मदद से इसे लोकेट कर पाएंगे। इसमें एंटी-थेफ्ट फंक्शन होने से सेफ्टी बढ़ जाती है।

एक्टिवा H-Smart के फीचर्स

इस न्यू जनरेशन स्कूटर में स्टैंडर्ड वैरिएंट की तरह साइलेंट स्टार्ट सिस्टम और एक कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम देखने को मिलेगा। इसमें अलॉय व्हील्स को नए डिजाइन के साथ लाया गया है। स्कूटर में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, सिंगल-रियर स्प्रिंग और दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, डिजाइन के लिहाज से इसमें ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलते हैं। 

एक्टिवा H-Smart का इंजन

होंडा ने एक्टिवा H-Smart के इंजन में कोई चेंजेस नहीं किया है। यानी इसमें वही पुराना इंजन मिलेगा जो पहले से एक्टिवा में मिल रहा है। बता दें कि एक्टिवा में BS6 109.51cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है।

Share this story

Around The Web