होंडा एलिवेट का ये वैरिएंट मचा रहा धूम, 53% ग्राहकों ने सिर्फ इसी मॉडल को चुना

होंडा एलिवेट ने 1 लाख यूनिट्स की बिक्री का कीर्तिमान बनाया है। 53% लोग टॉप वैरिएंट ZX और 79% CVT ट्रांसमिशन को पसंद कर रहे हैं। प्लेटिनम पियर्ल व्हाइट बना सबसे लोकप्रिय रंग। ADAS और प्रीमियम फीचर्स के साथ ये SUV भारत और विदेशों में छाई हुई है।
भारतीय बाजार में होंडा एलिवेट की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। लोग इस SUV को इतना पसंद कर रहे हैं कि इसके टॉप वैरिएंट ने बिक्री में धूम मचा दी है। आंकड़ों की मानें तो 53% खरीदारों ने इसके सबसे महंगे और फीचर से भरपूर वैरिएंट को चुना है। तो चलिए, इस शानदार गाड़ी की खासियत को थोड़ा करीब से जानते हैं।
होंडा एलिवेट ने हाल ही में 1 लाख यूनिट्स की बिक्री का शानदार आंकड़ा पार किया है। ये उपलब्धि सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि जापान, दक्षिण अफ्रीका, नेपाल और भूटान जैसे देशों में भी ये SUV छाई हुई है। राजस्थान के टपुकड़ा प्लांट में बनी ये गाड़ियां कंपनी के लिए सोने का अंडा दे रही हैं। खास तौर पर इसका टॉप वैरिएंट और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन लोगों का दिल जीत रहा है। आइए, इसके फीचर्स और बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
टॉप वैरिएंट और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की धूम
होंडा कार इंडिया ने बताया कि एलिवेट के 53% खरीदारों ने टॉप वैरिएंट ZX को चुना, जिसमें ADAS जैसे एडवांस फीचर्स और प्रीमियम लुक मिलता है। वहीं, 79% लोगों ने CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को पसंद किया, जो V, VX और ZX वैरिएंट में उपलब्ध है। ये आंकड़े बताते हैं कि लोग स्मूद ड्राइविंग और हाई-टेक फीचर्स के दीवाने हैं।
कौन सा रंग बना लोगों की पहली पसंद?
कलर की बात करें तो प्लेटिनम पियर्ल व्हाइट ने बाजी मारी है, जिसे 35.1% लोगों ने चुना। इसके बाद गोल्डन ब्राउन मेटॉलिक को 19.9%, मेटरॉइड ग्रे मेटालिक को 15.4% और ऑबसिडियन ब्लू पियर्ल को 15.3% खरीदारों ने पसंद किया। लुनर सिल्वर, रेडिएंट रेड और फोनिक्स ऑरेंज जैसे रंगों को 14.3% लोगों ने खरीदा। हर रंग में कुछ खास है, जो ग्राहकों को लुभा रहा है।
होंडा एलिवेट क्यों है खास?
होंडा एलिवेट की खासियत इसके फीचर्स में छुपी है। ADAS तकनीक, शानदार डिजाइन और लग्जरी इंटीरियर इसे भीड़ से अलग बनाते हैं। CVT ट्रांसमिशन के साथ ड्राइविंग का मजा दोगुना हो जाता है। भारत से लेकर विदेशों तक, ये SUV हर जगह अपनी धाक जमा रही है। अगर आप भी एक दमदार और स्टाइलिश गाड़ी की तलाश में हैं, तो ये आपके लिए परफेक्ट हो सकती है।