7th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2.15 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

राज्य सरकार के लाखों कर्मचारियों को खुश करते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने उनके लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 3% बढ़ोतरी की घोषणा की।
यह घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 76वें हिमाचल दिवस के अवसर पर की। पेंशनरों और राज्य सरकार के कर्मचारियों को अब 34 प्रतिशत डीए मिलेगा। पहले इन कर्मचारियों को 31 प्रतिशत डीए मिलता था। राज्य सकार के इस फैसले से करीब 2.15 लाख कर्मचारियों और 1.90 लाख पेंशनरों को फायदा होगा।
2.15 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
राज्य सरकार के इस फैसले से करीब 2.15 लाख र्मचारियों और 1.90 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। राज्य सरकार ने एक बयान में कहा, इससे राज्य के खजाने पर लगभग 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
केंद्र ने DA में 4% की बढ़ोतरी की
अभी हाल में केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2023 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के डीए को 4% से बढ़ाकर 42% किया था जिसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की है। राज्य सरकार ने लंबे समय से महंगाई और फूड प्रोडक्ट की बढ़ती कीमतों के बीच डीए बढ़ाकर कर्मचारियों को थोड़ी राहत दी है।
सरकार ने महिलाओं को दिया खास तोहफा
हिमाचल प्रदेश सरकार ने डीए बढ़ोतरी के अलावा राज्य सरकार ने सेकेंड फेज में जून 2023 से 18 साल से अधिक उम्र की स्पीति की सभी 9,000 महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक भत्ता देने का भी ऐलान किया है। ये कांग्रेस के घोषणापत्र में वादा किया गया था।
हर घर लक्ष्मी, नारी सम्मान निधि
'हर घर लक्ष्मी, नारी सम्मान निधि' नामक पहल के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा सुक्खू ने 50 बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और काजा में एक कॉलेज का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण में 34 करोड़ रुपये की लागत से पिन घाटी में अतरगु से मड तक सड़क का भी निर्माण किया जाएगा।