EPFO ने बंद की यह सुविधा, अब PF निकालने के लिए करना होगा ये काम

EPFO SUBSCRIBERS: अगर आप ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स हैं तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती है। 
EPFO ने बंद की यह सुविधा, अब PF निकालने के लिए करना होगा ये काम
न्यूज डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

आपको बता दें आज आप ईपीएफओ पोर्टल पर आधार ऑथेंटिकेशन से जुडी सर्विस के लिए लॉगइन करने वाले हैं। आज आपका काम नहीं हो पाएगा। असल में ये सर्विस काम नहीं कर रही हैं।

EPFO के द्वारा एक्स प अपने सब्सक्राइबर्स को इस बारे में जानकारी दी है कि संगठन ने एक ट्वीट में कहा कि प्लेटफॉर्म के आधार पर सेटअप के टेक्निकल मेंटेंनेंस के चलते ऑथेंटिकेशन से जुड़ी सुविधाएं प्रभावित रहेंगी।

वहीं काफी सारे यूजर्स ने ईपीएफओ वेबसाइट पर लॉगइन और क्लेम सबमिशन में आ रही समस्याओं को लेकर एक्स पर कंप्लेन की। एक यूजर ने कहा कि उसका पासवर्ड अपडेट नहीं हो पा रहा है।

इसके बाद दूसरे यूजर्स ने कहा कि उसका ऑनलाइन क्लेम सबमिट नहीं हो रहा है। इस पर ईपीएफओ ने आधार ऑथेंटिकेशन से जुड़ी सर्विस प्रभावित होने की बात कही हैं। ईपीएफओ ने ये जानकारी नहीं दी है कि टेक्निकल मेंटेनेंस कब तक पूरा होगा और सर्विस कर तक शुरु होंगी।

अगर आप EPFO सब्सक्राइबर्स को किसी और समस्या का समाधान चाहिए तो वह इसके लिए उनके ग्रीवांस चैनल पर जाकर कंप्लेन कर सकते हैं। EPFO ने एक्स पर कहा कि EPFO शिकायत दर्ज कराने के लिए एक चैनल चलाता है।

वहीं सब्सक्राइबर्स epfigms.gov.in लिंक पर जाकर अपनी कंप्लेन दर्ज करा सकते हैं और फिर रजिस्ट्रेशन के समय उन्हें एक ग्रीवांस आईडी मिलेगी। जो कि ईपीएफओ को सेंड कर सकते हैं। इसके बाद संबंधित डेस्क पर आगे सेंड किया जाएगा।

Share this story