Gold Silver Price Today : होली की खुशियों के बाद सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, आज का भाव जानिए!

Gold Silver Price, 27 March 2024 : सोना चांदी क गहने खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज है। दरअसल, होली के बाद सोने चांदी (Gold Silver Price) की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो एक बार इसके लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।
Gold Silver Price Today : होली की खुशियों के बाद सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, आज का भाव जानिए!
📰 दून हॉराइज़न, नई दिल्ली 

क्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी के भाव में आने वाले समय में और तेजी आ सकती है। हालांकि आज सोने के भाव लुढ़के हैं। एक समय 63 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा सोना 67 हजार के पार पहुंच गया था। 

क्या हैं गोल्ड के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी बुधवार को 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना गिरावट के साथ 66,883 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला है। सोना अभी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। वहीं 5 अप्रैल 2024 की डिलीवरी वाला सोना 66,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

क्या है चांदी की कीमत 

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी बुधवार को 3 मई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी गिरावट के साथ 74,487 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली है। वहीं 5 जुलाई 2024 को डिलीवरी वाली चांदी 75,900 रुपये के स्तर पर गिरावट के साथ खुली है। चांदी के भाव में आज गिरावट देखी जा रही है।

सोने के वैश्विक भाव

आज यानी बुधवार को सोने की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.04 फीसदी या 0.90 डॉलर की तेजी के साथ 2,200.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 2,179.03 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।

चांदी की वैश्विक कीमत 

चांदी के वैश्विक भाव में बुधवार को गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.13 फीसदी या 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 24.59 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 24.47 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।

लगातार बढ़ रहे थे भाव

सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से तेजी देखने को मिल रही थी। होली से पहले सोने के भाव बढ़कर 67 हजार रुपये के करीब पहुंच चुके थे। वहीं चांदी की कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है। चांदी महंगी हुई है।

Share this story