Aadhaar Pan Card Link : पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाने पर होंगे ये नुकसान, आज ही जाने ले

बिना पैन कार्ड (Pan Card) के वित्तीय लेन-देन नहीं कर सकते हैं। इसके आलावा जो लोग इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) भरते हैं उनके लिए पैन कार्ड (Pan Card) बेहद जरूरी होता है।
Aadhaar Pan Card Link : पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाने पर होंगे ये नुकसान, आज ही जाने ले

Aadhaar Pan Card Link : पैन कार्ड (Pan Card) काफी अहम डाक्यूमेंट्स है। इसका इस्तेमाल कई कामों के लिए किया जाता है। खासतौर पर वित्तीय लेन-देन के लिए इसका इस्तेमाल अहम होता है। देखा जाए तो बिना पैन कार्ड (Pan Card) के वित्तीय लेन-देन नहीं कर सकते हैं।

इसके आलावा जो लोग इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) भरते हैं उनके लिए पैन कार्ड (Pan Card) बेहद जरूरी होता है। वहीं पिछले काफी से पैन कार्ड को लेकर अपडेट दिया जा रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि पैन को आधार से लिंक करवा लिया जाए।

वरना पैन कार्ड निष्क्रिय कर दिया जाएगा। इसी के साथ जुर्माना भी देना पड़ सकता है। अब सवाल यह है कि आधार पैन लिंक न करवाने पर क्या होगा? आइए जानते हैं।

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाने पर ऐसा हो सकता है

सबसे पहला आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा।

आप इसे जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

पैन कार्ड निष्क्रिय होने पर बैंक अकाउंट नहीं खुलवा पाएंगे।

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं कर पाएंगे।

क्विटी शेयरों या अन्य पूंजी बाजार निवेश करने पर समस्या आएगी।

बैंक में 50 हजार रुपये से ऊपर का ट्राजेक्शन नहीं कर पाएगा।

पैन कार्ड लिंक न करवाने पर जुर्माना देना पड़ सकता है।अब आप चाहते हैं कि आपका पैन कार्ड निष्क्रिय न हो और आपका कोई अटके न तो आपको पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवा लेना चाहिए।

इसके लिए आप इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट  incometaxindiaefiling.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। यहां पर लिंक करने के बारे में सारी जानकारी मिल जाएगी।

Share this story