भारतीय स्कॉच ने तोड़े विदेशों के रिकॉर्ड! अमृत व्हिस्की ने जीते एक साथ चार गोल्ड मेडल

जब भी भारतीय विदेश यात्रा पर जाते हैं, तो अपने साथ विदेशी स्कॉच की बोतल लाना और दोस्तों के बीच शान से उसे पेश करना एक खास रिवाज सा बन गया है। लेकिन अब वक्त बदल चुका है! अब आपको विदेशी स्कॉच की जरूरत नहीं, क्योंकि एक भारतीय ब्रांड ने विश्व मंच पर अपनी ऐसी धाक जमाई है कि स्कॉच प्रेमी इसे हाथों-हाथ ले रहे हैं।
जी हां, हम बात कर रहे हैं अमृत व्हिस्की की, जिसने अपनी गुणवत्ता और स्वाद से न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया में तारीफें बटोरी हैं।
हाल ही में अमृत व्हिस्की ने सैन फ्रांसिस्को वर्ल्ड स्पिरिट्स कॉम्पिटिशन (SFWSC) 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन डबल गोल्ड और एक गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह उपलब्धि भारतीय स्कॉच उद्योग के लिए गर्व का पल है, क्योंकि अमृत देश की एकमात्र व्हिस्की है, जिसने इस प्रतिष्ठित मंच पर इतने बड़े सम्मान हासिल किए।
आइए, जानते हैं उन व्हिस्की वेरिएंट्स के बारे में, जिन्होंने दुनिया को भारतीय स्वाद का दीवाना बना दिया।
अमृत फ्यूजन सिंगल माल्ट: यह व्हिस्की भारतीय स्कॉच की दुनिया में एक क्रांति है। इसका अनूठा स्वाद, जो भारतीय जौ और स्कॉटिश पीटेड जौ के मिश्रण से बनता है, ने इसे वैश्विक स्तर पर सबसे पसंदीदा स्कॉच बना दिया। इसने न सिर्फ भारतीय व्हिस्की के पुराने ढर्रे को तोड़ा, बल्कि दुनिया को दिखाया कि भारत भी विश्वस्तरीय स्कॉच बना सकता है। इसका डबल गोल्ड मेडल इसकी बेमिसाल क्वालिटी का सबूत है।
अमृत इंडियन सिंगल माल्ट: यह व्हिस्की भारतीय स्कॉच की रीढ़ है। इसका समृद्ध स्वाद और सुगंध इसे खास बनाती है। विदेशी बाजारों में इसने अमृत ब्रांड को एक मजबूत पहचान दी है। डबल गोल्ड मेडल जीतकर इसने साबित कर दिया कि भारतीय स्कॉच अब वैश्विक ब्रांड्स के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।
अमृत कुरिंजी सिंगल माल्ट: यह व्हिस्की अपनी अनोखी सुगंध और स्वाद के लिए जानी जाती है। खासकर युवा पीढ़ी इसे खूब पसंद कर रही है। इसका डबल गोल्ड मेडल इसकी विशिष्टता का प्रतीक है। कुरिंजी का नाम दक्षिण भारत के नीलगिरी पहाड़ों में खिलने वाले दुर्लभ फूल से प्रेरित है, जो इसे और भी खास बनाता है।
अमृत पीटेड इंडियन सिंगल माल्ट: इस व्हिस्की का स्मोकी और समुद्री हवा जैसा स्वाद आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाता है। इसका गोल्ड मेडल इसकी अनूठी शैली और स्वाद की गहराई को दर्शाता है। यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो अपने स्कॉच में कुछ नया और रोमांचक चाहते हैं।
अमृत डिस्टिलरीज के प्रबंध निदेशक रक्षित एन जगदाले ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा, “यह सम्मान हमारे लिए गर्व का विषय है। यह दर्शाता है कि हमारी मेहनत और समर्पण से बनी व्हिस्की अब विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रही है।”