Bigg Boss 16 : भोजपुरी इंडस्ट्री की ये हसीना सलमान खान के शो में मचाने वाली है हंगामा, जानिए एक्ट्रेस का नाम

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ( Salman Khan ) का शो बिग बॉस 16 ( Bigg Boss 16 ) जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। इस शो के लिए निर्माताओं ने हर साल की तरह दिलचस्प और अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहे सेलेब्स से हिस्सा बनने के लिए बातचीत शुरू कर दी हैं।
आपको बता दें कि शो के लिए मेकर्स भोजपुरी सिनेमा से भी किसी न किसी एक्टर्स को लेने की तलाश में लगे हुए हैं। इस शो में उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व किया था। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) से ‘बिग बॉस 16’ में हिस्सा लेने के बारे में बात की। अक्षरा सिंह ने साफ शब्दों में शो का हिस्सा बनने से इनकार नहीं किया।
उन्होंने अपने जवाब में कहा ‘अभी फिलहाल इस बारे में पता नहीं।’ हालांकि अक्षरा के फैंस उन्हें सलमान खान के शो में देखने के लिए हमेशा से बेताब रहते हैं। शो में अक्षरा सिंह को हमेशा अपने हक के लिए लड़ते हुए देखा गया था। इतना ही नहीं भोजपुरी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने भी अक्षरा सिंह को शो में रहते काफी सपोर्ट किया था। इस शो की विनर दिव्या अग्रवाल रही थीं।
एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के साथ भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज के चलते भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह का एक नया गाना ‘झुलनिया’ यूट्यूब पर खूब चर्चा में बना हुआ है। अक्षरा सिंह ने 2021 में करण जौहर के शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ में हिस्सा लिया था।