टीवी की इन अभिनेत्रियों को प्यार में मिला था धोखा, नया हमसफर मिलते ही लिए सात फेरे

टीवी इंडस्ट्री की इन हसीनाओं को प्यार में मिले थे धोखे अब शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं काफी अच्छी,प्यार में या तो इंसान सफल होता है या तो उसे निराशा हाथ लगती है। 
टीवी की इन अभिनेत्रियों को प्यार में मिला था धोखा, नया हमसफर मिलते ही लिए सात फेरे

 टीवी इंडस्ट्री की इन हसीनाओं को प्यार में मिले थे धोखे अब शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं काफी अच्छी,प्यार में या तो इंसान सफल होता है या तो उसे निराशा हाथ लगती है। टीवी की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्हें प्यार में धोखा नसीब हुआ था। इस लिस्ट में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) से लेकर अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) का नाम शामिल है। डालिए एक नजर लिस्ट पर।

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत का रिलेशनशिप काफी वक्त तक चला था। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद भी किया जाता था। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत से मिले धोखे के बाद अंकिता टूट गई थीं। उन्हें विक्की जैन में अपना पार्टनर मिला और 2021 में उन्होंने उनके साथ शादी कर ली।

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने करीब 8 सालों तक शरद मल्होत्रा को डेट किया था। लेकिन उनसे मिले धोखे ने दिव्यांका को तोड़ दिया था। हालांकि विवेक दहिया से मुलाकात के बाद दिव्यांका की किस्मत दोबारा चमकी और दोनों अब खुशी-खुशी शादी के बाद जिंदगी बिता रहे हैं।

अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani)

एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी को एक्टर एजाज खान से धोखा मिला था। लेकिन रोहित रेड्डी से प्यार होने के बाद अनीता ने तुरंत घर बसा लिया था।

गौहर खान (Gauahar Khan)

एक्ट्रेस गौहर खान और कुशाल टंडन की जोड़ी ‘बिग बॉस’ में बनी थी। लेकिन शो से बाहर होते ही दोनों अलग हो गए थे। वहीं जैस दरबार, गौहर खान की जिंदगी में प्यार की बहार लेकर आए। दोनों शादी के बाद खुशी-खुशी रह रहे हैं।

काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi)

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी को एक्टर करण पटेल से धोखा मिला था। इसके बाद काम्या ने बंटी नेगी से शादी की थी। हालांकि उनकी वह शादी भी सफल नहीं हो पाई। लेकिन शलभ डांग एक्ट्रेस की जिंदगी में दोबारा प्यार की उम्मीद लेकर आए थे।

Share this story