Amrapali Dubey Dance : Amrapali Dubey के 'कजरा' पर फिदा हुआ इंटरनेट, Kallu के साथ मचाया धमाल

Amrapali Dubey Dance : भोजपुरी सिनेमा की चमक अब केवल बिहार या पूर्वांचल तक सीमित नहीं रही, बल्कि देशभर में इसके सितारे छा चुके हैं। Khesari Lal Yadav और Dinesh Lal Yadav ‘Nirahua’ जैसे दिग्गजों के साथ अब Arvind Akela Kallu भी इंडस्ट्री का चमकता हुआ नाम बन चुके हैं।
अपनी दमदार आवाज़, जोशीले अंदाज़ और शानदार एक्टिंग से उन्होंने फैंस के दिलों में खास जगह बना ली है।
इसी कड़ी में Kallu का नया धमाकेदार गाना ‘Amrapali Tohar Kajra’ सामने आया है, जिसमें उनके साथ ग्लैमरस और टैलेंटेड अदाकारा Amrapali Dubey नजर आ रही हैं।
गाने की रिलीज़ के साथ ही इंटरनेट पर इसका जलवा छा गया है।
‘Amrapali Tohar Kajra’ ने YouTube पर बटोरी धूम
Sur Music नामक YouTube चैनल पर रिलीज़ हुए इस वीडियो को महज चार दिन में ही 1.7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में Arvind Akela Kallu और Amrapali Dubey की जबरदस्त केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
Black Lehenga में Amrapali का लुक बेहद स्टनिंग लग रहा है, वहीं Kallu के डांस मूव्स और एनर्जी ने गाने को और भी धमाकेदार बना दिया है।
महेश आचार्य द्वारा डायरेक्ट किए गए इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी खासा हल्ला मचा हुआ है।
फैंस ने कमेंट सेक्शन में तारीफों की बाढ़ ला दी है – कोई गाने की बीट्स की तारीफ कर रहा है, तो कोई Amrapali की अदा पर फिदा है।
भोजपुरी इंडस्ट्री की लगातार बढ़ती लोकप्रियता
भोजपुरी सिनेमा अब सिर्फ लोकल नहीं रहा, यह डिजिटल दुनिया में बड़ी तेजी से अपनी पकड़ बना रहा है। एक के बाद एक सुपरहिट गानों और फिल्मों के जरिए यह इंडस्ट्री ना केवल मनोरंजन का नया जरिया बन रही है, बल्कि इसमें काम करने वाले कलाकार भी नेशनल लेवल पर पहचान बना रहे हैं। ‘Amrapali Tohar Kajra’ इसी बदलते ट्रेंड की बानगी है।