Aamrapali Dubey Viral Song : आम्रपाली दुबे ने कजरारी आंखों से लूटा दिल, म्यूजिक लवर्स के दिलों में छाया ये भोजपुरी धमाल

Aamrapali Dubey Viral Song : भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे ने एक बार फिर अपने कजरारे अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया है।
हाल ही में रिलीज हुआ उनका गाना ‘आम्रपाली तोहार कजरा’ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दो दिन पहले रिलीज हुए इस धमाकेदार गाने को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है।
शादी के रंग में डूबा है गाना
‘आम्रपाली तोहार कजरा’ को शादी के माहौल में फिल्माया गया है। गाने में आम्रपाली ब्लैक लहंगा-चोली पहने अपनी दिलकश अदाओं से सभी का ध्यान खींच रही हैं। उनके साथ अरविंद अकेला कल्लू मस्ती भरे अंदाज में दिख रहे हैं। दोनों की जोड़ी ने दर्शकों को खूब लुभाया है।
मस्ती भरा म्यूजिक और धमाकेदार बोल
इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और प्रियंका मौर्या ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। इसके मनोरंजक बोल उमा लाल यादव ने लिखे हैं, जबकि ओम झा ने देसी टच देते हुए म्यूजिक को और भी धमाकेदार बना दिया है।
फैन्स का शानदार रिएक्शन
गाने को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फैंस आम्रपाली दुबे और कल्लू की केमिस्ट्री की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। म्यूजिक लवर्स के बीच यह गाना तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और बार-बार सुना जा रहा है।
आपने सुना ये गाना?
अगर आपने अब तक ‘आम्रपाली तोहार कजरा’ नहीं सुना है, तो आप एक शानदार भोजपुरी म्यूजिक एक्सपीरियंस मिस कर रहे हैं। आम्रपाली और कल्लू की धमाकेदार जोड़ी ने इस गाने को एक अलग ऊंचाई दी है, जो इसे बार-बार सुनने पर मजबूर कर देती है।