Doonhorizon

Kajal Raghwani Romantic Song : तेज बारिश में रोमांस करते दिखे खेसारी और काजल राघवानी, वीडियो ने मचाया बवाल

Kajal Raghwani Romantic Song : खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का रोमांटिक गाना 'छतरी जल्दी लगावा ना' यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। बारिश में इनकी केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है। 
Kajal Raghwani Romantic Song : तेज बारिश में रोमांस करते दिखे खेसारी और काजल राघवानी, वीडियो ने मचाया बवाल

Kajal Raghwani Romantic Song : भोजपुरी इंडस्ट्री में जब भी सुपरहिट ऑनस्क्रीन जोड़ियों की बात होती है, तो खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का नाम जरूर आता है। इस जोड़ी ने अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री से फैंस को दीवाना बना रखा है। दोनों की कई फिल्मों और गानों को दर्शकों का खूब प्यार मिला है।

इस समय खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का एक पुराना रोमांटिक गाना 'छतरी जल्दी लगावा ना' यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। बारिश में फिल्माए गए इस गाने को देखने के बाद लोग इस जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे। वीडियो में इनकी रोमांटिक केमिस्ट्री इतनी दमदार है कि फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं।

तेजी से वायरल हो रहा है ‘छतरी जल्दी लगावा ना’

यह गाना भोजपुरी फिल्म 'इंतकाम' का है, जो रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। 'वेब म्यूजिक भोजपुरी' चैनल पर अपलोड किए गए इस गाने को अब तक 47 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

यह गाना सोशल मीडिया पर एक बार फिर से ट्रेंड कर रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

गाने को खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली ने अपनी मधुर आवाज़ में गाया है, जबकि इसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। वहीं, इसका संगीत अविनाश झा ‘घुंघरू जी’ ने तैयार किया है।

बारिश में काजल राघवानी का हॉट लुक बना चर्चा का विषय

वीडियो में खेसारी लाल और काजल राघवानी की रोमांटिक केमिस्ट्री देखते ही बनती है। तेज बारिश के बीच इनका रोमांस फैंस को मदहोश कर रहा है। खासतौर पर गीली साड़ी में लिपटी काजल राघवानी का ग्लैमरस अवतार लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

गाने में काजल राघवानी अपनी साड़ी का पल्लू गिराकर खेसारी लाल को रिझाती नजर आ रही हैं। वहीं, खेसारी लाल भी पूरे दिल से उनका साथ निभाते हुए नजर आते हैं। इस जोड़ी की ऑनस्क्रीन बॉन्डिंग ने हमेशा की तरह इस बार भी दर्शकों को रोमांचित कर दिया है।

खेसारी लाल और काजल राघवानी की जोड़ी का जलवा बरकरार

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स हैं, जिनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इनके गाने रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा जाते हैं।

इस गाने की पॉपुलैरिटी एक बार फिर यह साबित कर रही है कि इनकी जोड़ी को लोग कितना पसंद करते हैं।

सोशल मीडिया पर इस गाने के क्लिप्स वायरल हो रहे हैं, और लोग इस पर जमकर रील्स भी बना रहे हैं। इससे पहले भी खेसारी और काजल के कई गाने इंटरनेट पर ट्रेंड कर चुके हैं।

Share this story