Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी-सपना की जोड़ी ने किया कमाल, इस गाने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना 'निम्बू खरबुजा भइल 2' इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। 300 मिलियन से ज्यादा व्यूज के साथ यह गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। 
Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी-सपना की जोड़ी ने किया कमाल, इस गाने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी-सपना की जोड़ी ने किया कमाल, इस गाने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का हर गाना फैंस के बीच सुपरहिट साबित होता है। उनकी दमदार आवाज़ और शानदार एक्टिंग ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है।

हाल ही में रिलीज़ हुआ उनका नया गाना 'निम्बू खरबुजा भइल 2' सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस गाने को अब तक 325 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जो इसे एक और ब्लॉकबस्टर हिट बनाता है।

फैंस को न सिर्फ गाने का म्यूजिक पसंद आ रहा है बल्कि वीडियो में खेसारी और सपना चौहान की जबरदस्त केमिस्ट्री भी लोगों को खूब भा रही है।

खेसारी लाल यादव और सपना चौहान की जोड़ी मचा रही है धमाल

इस गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस सपना चौहान नजर आ रही हैं। दोनों की शानदार केमिस्ट्री और डांस मूव्स ने फैंस का दिल जीत लिया है। सपना चौहान की खूबसूरती और खेसारी के जबरदस्त एक्सप्रेशंस ने इस गाने को और भी खास बना दिया है।

इससे पहले भी खेसारी लाल के कई गाने वायरल हो चुके हैं, लेकिन 'निम्बू खरबुजा भइल 2' ने व्यूज के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है।

गाने ने रचा नया रिकॉर्ड, फैंस ने लुटाया प्यार

यह गाना 2023 में रिलीज़ किया गया था और तब से लगातार चर्चा में बना हुआ है। इससे पहले खेसारी का गाना 'निम्बू खरबुजा भईल' भी जबरदस्त हिट हुआ था, जिसने यूट्यूब पर रिकॉर्ड व्यूज बटोरे थे।

उसी गाने का यह सीक्वल वर्जन है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

इस गाने को खेसारी लाल यादव और करिश्मा कक्कड़ ने गाया है। इसके बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। लक्की विश्वकर्मा ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया है।

खेसारी लाल यादव के आने वाले प्रोजेक्ट्स पर नजर

खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे व्यस्ततम अभिनेताओं में से एक हैं। उनके कई प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं, जिनमें कुछ धमाकेदार गाने और फिल्में शामिल हैं। अगर आप भोजपुरी गानों के फैन हैं, तो आपको खेसारी के आने वाले गानों का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

उनके हाल के गानों की तरह, यह गाना भी ट्रेंड कर रहा है और आने वाले दिनों में और भी नए रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

Share this story