Bhojpuri Song : पवन सिंह और सोनम मलिक की जोड़ी ने मचाया तहलका, गाना बना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग

Bhojpuri Song : भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार Pawan Singh एक बार फिर अपने धांसू म्यूजिक वीडियो ‘Aara Ke Othlali’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस गाने में उनकी जोड़ी नई ऐक्ट्रेस Sonam Malik के साथ दिखाई दे रही है, जिसने अपने ग्लैमरस अंदाज़ और दमदार डेब्यू से दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ दी है।
यह गाना न सिर्फ सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, बल्कि YouTube पर भी ट्रेंडिंग में बना हुआ है।
पवन सिंह का बर्थडे रिलीज बना सुपरहिट
2025 की शुरुआत में अपने जन्मदिन पर Pawan Singh ने इस गाने को अपने फैंस को तोहफे के तौर पर रिलीज किया था। Saregama Bhojpuri के बैनर तले आए इस गाने को पवन सिंह और जानी-मानी गायिका Kalpana Patowary ने अपनी पावरफुल आवाज दी है।
इस गाने के बोल लिखे हैं Ashutosh Tiwari ने और म्यूजिक दिया है Priyanshu Singh ने। चारों ओर से इस गाने को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है और अब यह इंटरनेट पर वायरल होता जा रहा है।
Sonam Malik का धमाकेदार डेब्यू और ऑनस्क्रीन रोमांस
‘Aara Ke Othlali’ से Sonam Malik ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा है। गाने में उनका बोल्ड लुक, ट्रेडिशनल साड़ी में ग्लैमरस अंदाज और गजब के डांस मूव्स ने फैंस को दीवाना बना दिया है।
वहीं, Pawan Singh का ऐक्शन और रोमांटिक अवतार दोनों ही खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने गाने को खास बना दिया है और यही वजह है कि दर्शक इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।
फिल्मी अंदाज में बना वीडियो, मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
गाने की शुरुआत एक मेले के सीन से होती है, जहां Pawan Singh अपनी बुलेट पर आते हैं और गुंडों की पिटाई करके हीरो वाली एंट्री करते हैं।
इसके बाद उनका Sonam Malik के साथ रोमांस दर्शकों को देखने को मिलता है। रंग-बिरंगे सेट, खूबसूरत कोरियोग्राफी और सोनम की कातिल अदाओं ने इस गाने को और भी आकर्षक बना दिया है।
YouTube और Social Media पर वायरल हो रहा वीडियो
4 महीने पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक 5.3 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाना अभी भी YouTube पर भोजपुरी ट्रेंडिंग लिस्ट में बना हुआ है।
साथ ही Instagram Reels, Facebook Shorts और अन्य प्लेटफॉर्म पर भी यह गाना वायरल हो रहा है। यूजर्स इस गाने पर जमकर डांस कर रहे हैं और गाने की क्लिप्स को शेयर कर रहे हैं।