Bhojpuri Song : यूट्यूब पर बवाल मचा रहा निरहुआ का यह वीडियो, अब तक 11 मिलियन व्यूज पार

Bhojpuri Song : भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ का रोमांटिक वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी संग रोमांस कर रहे हैं। देखें इस सुपरहिट गाने की पूरी डिटेल।
Bhojpuri Song : यूट्यूब पर बवाल मचा रहा निरहुआ का यह वीडियो, अब तक 11 मिलियन व्यूज पार

Bhojpuri Song : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के फैंस की संख्या करोड़ों में है। उनकी फिल्मों और गानों को लोग खूब पसंद करते हैं। खासकर, जब बात उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी की आती है, तो निरहुआ और आम्रपाली दुबे का नाम सबसे पहले जहन में आता है।

इनकी जोड़ी को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिलता है। लेकिन इस बार निरहुआ सिर्फ आम्रपाली के साथ नहीं, बल्कि काजल राघवानी संग भी रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

यूट्यूब पर छाया निरहुआ का रोमांटिक वीडियो

भोजपुरी गाने हमेशा से ही यूट्यूब पर छाए रहते हैं और तेजी से वायरल होते हैं। अब एक और वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है, जिसमें निरहुआ दो हसीनाओं के साथ रोमांस कर रहे हैं।

यह वीडियो भोजपुरी फिल्म 'आशिक आवारा' के सुपरहिट गाने 'झुमका झुलनिया दिहा' का है। इस वीडियो में निरहुआ कभी आम्रपाली दुबे के साथ, तो कभी काजल राघवानी संग रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

निरहुआ के एक्सप्रेशंस ने जीता दिल

इस वायरल वीडियो में निरहुआ का कन्फ्यूज लुक देखने लायक है। कभी वह आम्रपाली के साथ रोमांस कर रहे हैं, तो कभी काजल राघवानी के साथ नजर आ रहे हैं।

उनके हाव-भाव और रोमांटिक अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है। इस गाने को World Wide Records Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है और इसे अब तक 11 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

7 साल बाद भी बरकरार है गाने का क्रेज

गौर करने वाली बात यह है कि यह वीडियो आज से 7 साल पहले रिलीज किया गया था, लेकिन इसकी लोकप्रियता अब भी बरकरार है।

फैंस इस गाने पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और निरहुआ, आम्रपाली और काजल की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

भोजपुरी सिनेमा के चाहने वालों के बीच यह गाना आज भी उतना ही पसंद किया जा रहा है, जितना पहले था।

Share this story