Bhojpuri Songs : भोजपुरी का नया धमाकेदार गाना हुआ वायरल, यूट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा Video

Bhojpuri Songs : भोजपुरी फिल्म 'फसल' का नया गाना ‘Piya Kala Saari’, जिसमें Mahi Shrivastava और Goldie Yadav की जोड़ी नजर आ रही है, यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज पार कर चुका है और इंस्टाग्राम पर 2.1 मिलियन से ज्यादा रील्स बन चुकी हैं। 
Bhojpuri Songs : भोजपुरी का नया धमाकेदार गाना हुआ वायरल, यूट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा Video

Bhojpuri Songs : भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री एक बार फिर सुर्खियों में है, और इस बार वजह बना है नया वायरल गाना ‘Piya Kala Saari’, जिसे मशहूर एक्ट्रेस Mahi Shrivastava और पॉपुलर सिंगर Goldie Yadav पर फिल्माया गया है।

यह धमाकेदार सॉन्ग Dinesh Lal Yadav Nirahua और Amrapali Dubey की चर्चित भोजपुरी फिल्म ‘Fasal’ का हिस्सा है। जैसे ही यह गाना Worldwide Records Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ, वैसे ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।

यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर 'Piya Kala Saari' का जलवा

गाने के रिलीज होते ही यह वायरल हो गया और आज YouTube पर 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है। यही नहीं, इंस्टाग्राम पर भी इस गाने ने 2.1 मिलियन से ज्यादा Reels बनवाकर नया रिकॉर्ड सेट किया है।

सोशल मीडिया पर हर कोई इस गाने पर रील्स बना रहा है, जिससे यह भोजपुरी म्यूजिक ट्रेंड में बना हुआ है।

Mahi Shrivastava और Goldie Yadav की जोड़ी हिट

Mahi Shrivastava की खूबसूरती और अदाओं ने गाने में चार चांद लगा दिए हैं, वहीं Goldie Yadav की आवाज ने दर्शकों के दिल जीत लिए हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है।

इस गाने की पॉपुलैरिटी से ये साफ हो गया है कि भोजपुरी इंडस्ट्री अब केवल फिल्मों तक सीमित नहीं रही, बल्कि म्यूजिक के जरिए भी ग्लोबल लेवल पर पहचान बना रही है।

ट्रेंडिंग में बना हुआ है गाना

'Piya Kala Saari' लगातार YouTube ट्रेंडिंग लिस्ट में बना हुआ है। रिलीज के बाद से ही इसे न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में रह रहे भोजपुरी दर्शकों से भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

यह गाना आज भोजपुरी प्रेमियों की जुबान पर चढ़ चुका है।

Share this story