Kajal Raghwani Dance : निरहुआ-काजल के जबरदस्त ठुमकों से हिला इंटरनेट, वीडियो वायरल


Kajal Raghwani Dance : भोजपुरी सिनेमा ने अब सिर्फ देश के कुछ हिस्सों तक ही सीमित नहीं रहकर, अपनी पहचान दुनियाभर में बना ली है। कभी जिसे केवल बिहार और उत्तर प्रदेश तक सीमित समझा जाता था, आज वो विदेशों में भी सुना और देखा जा रहा है।
इस पहचान के पीछे कुछ चुनिंदा सितारे हैं, जिनमें से एक हैं दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ और खूबसूरत अदाकारा काजल राघवानी।
छा गया है सोशल मीडिया पर ‘चप्पा चप्पा चाचा जान’
हाल ही में इन दोनों का एक पुराना लेकिन दिल को छू लेने वाला गाना, ‘चप्पा चप्पा चाचा जान करा ना जिया’, एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
इस गाने ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। गाने की खास बात है निरहुआ और काजल की जबरदस्त केमिस्ट्री, जो हर फ्रेम में झलकती है।
‘पटना से पाकिस्तान’ की वो यादगार झलक
ये गाना फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ का है, जिसे देखकर आज भी लोग खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। गाने में जहां काजल राघवानी निरहुआ के पीछे दौड़ती नजर आती हैं, वहीं निरहुआ उनके सामने बच्चों की तरह भागते हैं।
ये playful chemistry दर्शकों को हंसी और प्यार से भर देती है।
देसी रोमांस और शरारत का जबरदस्त तड़का
इस गाने की सबसे खूबसूरत बात है उसका देसी अंदाज। कपड़ों से लेकर हाव-भाव तक, हर चीज़ में गाँव की मिट्टी की खुशबू है। यही कारण है कि जब इसे यूट्यूब पर अपलोड किया गया तो इसने 3.8 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज़ बटोर लिए।
WWR Hamaar Bhojpuriya चैनल पर जारी हुए इस वीडियो को हर आयु वर्ग के दर्शक बड़े चाव से देख रहे हैं।
निरहुआ और काजल की जोड़ी: हर बार हिट
निरहुआ और काजल राघवानी की जोड़ी हर बार कुछ नया लाती है। उनकी ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग इतनी नैचुरल और इनटेंस होती है कि दर्शक उन्हें बार-बार देखना चाहते हैं।
खासकर ग्रामीण दर्शकों के दिल में इन दोनों ने खास जगह बना रखी है।