Khesari Lal Yadav Song : खेसारी-कनिष्का की केमिस्ट्री ने मचाया बवाल , देखें "Sadi Ke Plete" वीडियो
Khesari Lal Yadav Song : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार Khesari Lal Yadav और गायिका Shilpi Raj का नया गाना "Sadi Ke Plete" यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।

Khesari Lal Yadav Song : भोजपुरी म्यूजिक की दुनिया में जहां हर हफ्ते नए-नए गाने आते हैं, वहीं Khesari Lal Yadav और Shilpi Raj का सुपरहिट गाना "Sadi Ke Plete" यूट्यूब पर लगातार ट्रेंड कर रहा है। इ
स गाने ने रिलीज़ के महज चार महीनों में 22 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ बटोर लिए हैं, और ये आंकड़ा हर दिन तेज़ी से बढ़ता जा रहा है।
15 अक्टूबर 2024 को RJ Music के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुए इस वीडियो सॉन्ग को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। ना सिर्फ इसकी धुनें लोगों को थिरकने पर मजबूर कर रही हैं, बल्कि इसका वीडियो प्रजेंटेशन भी बहुत दमदार है।
खेसारी और कनिष्का की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री ने लूटा दिल
"Sadi Ke Plete" म्यूजिक वीडियो में Khesari Lal Yadav के साथ Actress Kanishka की जोड़ी नजर आ रही है, और दोनों की केमिस्ट्री काफी शानदार लग रही है।
चाहे डांस मूव्स हों या एक्सप्रेशन्स, हर सीन में खेसारी का स्वैग और कनिष्का का चार्म देखने लायक है।
गीत-संगीत में दम, शब्दों में मज़ा
इस गाने को अपनी दमदार आवाज़ों से सजाया है Khesari Lal Yadav और Shilpi Raj ने। वहीं इसके लिरिक्स लिखे हैं DK Deewana ने और संगीत दिया है Arya Sharma ने।
यही कारण है कि गाना ना सिर्फ सुनने में बेहतरीन है, बल्कि हर प्ले के साथ और भी दिल में उतरता चला जाता है।
फैन्स का रिएक्शन – “हर पार्टी की जान बन गया है ये गाना”
सोशल मीडिया पर फैन्स इस गाने पर रील्स बना रहे हैं, डांस कवर कर रहे हैं और कमेंट्स में Khesari की तारीफें करते नहीं थक रहे। कुछ यूज़र्स ने तो लिखा, “भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में ऐसा धमाका बहुत कम देखने को मिलता है।”