Nirahua-Kajal Raghwani Song : निरहुआ और काजल राघवानी की रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैंस को किया दीवाना, गाना इंटरनेट पर छाया

Nirahua-Kajal Raghwani Song : भोजपुरी स्टार निरहुआ और काजल राघवानी का सुपरहिट गाना ‘चप्पा चप्पा चाचा जान करा ना जिया’ एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 
Nirahua-Kajal Raghwani Song : निरहुआ और काजल राघवानी की रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैंस को किया दीवाना, गाना इंटरनेट पर छाया

Nirahua-Kajal Raghwani Song : भोजपुरी सिनेमा ने आज अपने जबरदस्त कंटेंट और टैलेंटेड कलाकारों की वजह से एक अलग पहचान बना ली है। पहले यह कुछ ही राज्यों तक सीमित था, लेकिन अब इसकी गूंज भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने तक पहुंच चुकी है।

इस इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और काजल राघवानी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दोनों ने अपनी शानदार अदाकारी और सुपरहिट गानों से लाखों-करोड़ों दर्शकों का दिल जीता है।

फिर वायरल हुआ निरहुआ और काजल राघवानी का सुपरहिट गाना

हाल ही में भोजपुरी सिनेमा का एक पुराना सुपरहिट गाना ‘चप्पा चप्पा चाचा जान करा ना जिया’ सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस गाने में निरहुआ और काजल राघवानी की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जिसने दर्शकों को एक बार फिर दीवाना बना दिया है।

यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 38 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और व्यूज की संख्या लगातार बढ़ रही है।

'पटना से पाकिस्तान' के इस गाने ने फिर मचाया तहलका

यह गाना भोजपुरी फिल्म 'पटना से पाकिस्तान' का है, जो अपने समय की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी। फिल्म में निरहुआ और काजल राघवानी की जोड़ी ने कमाल की परफॉर्मेंस दी थी और अब यह गाना एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

गाने के वीडियो में काजल राघवानी निरहुआ के पीछे भागती नजर आ रही हैं, जबकि निरहुआ उनसे बचने की कोशिश कर रहे हैं।

दोनों की मस्ती भरी नोकझोंक और शानदार केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है। यही वजह है कि गाना आज भी दर्शकों की प्लेलिस्ट में बना हुआ है।

फैंस को पसंद आ रहा देसी अंदाज

इस गाने में निरहुआ और काजल राघवानी ने पूरी तरह देसी अंदाज में परफॉर्म किया है, जो भोजपुरी संस्कृति की झलक दिखाता है। गाने में न सिर्फ बेहतरीन म्यूजिक और शानदार डांस मूव्स हैं, बल्कि इसमें वो देसी टच भी है, जिसे दर्शक खूब पसंद करते हैं।

सोशल मीडिया पर इस गाने पर रिल्स और शॉर्ट्स बनाए जा रहे हैं, जिससे यह फिर से ट्रेंड में आ गया है।

निरहुआ और काजल राघवानी की जोड़ी वैसे भी भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ियों में से एक मानी जाती है और फैंस हर बार उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब सराहते हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री में निरहुआ की लोकप्रियता

दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' भोजपुरी सिनेमा के सबसे चर्चित कलाकारों में से एक हैं। उनकी हर फिल्म और हर गाना दर्शकों के बीच धूम मचा देता है।

उनकी देसी स्टाइल, दमदार डायलॉग्स और एनर्जेटिक डांस उन्हें बाकी एक्टर्स से अलग बनाते हैं।

फैंस को उनकी हर फिल्म और गाना बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है और यही वजह है कि उनके पुराने गाने भी समय-समय पर ट्रेंड करने लगते हैं।

'चप्पा चप्पा चाचा जान करा ना जिया' भी ऐसा ही एक गाना है, जो सालों बाद भी लोगों के दिलों पर राज कर रहा है।

Share this story