Sapna Choudhary Dance : सपना चौधरी की परफॉर्मेंस में दिखा नया अवतार, देखें वायरल वीडियो

Sapna Choudhary Dance : हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की Desi Queen Sapna Choudhary एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह बना है उनका लेटेस्ट डांस वीडियो, जिसमें वो Narendra Bhagana के सुपरहिट गाने "Meri Saasu Dilade Bandook Mane" पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं।
खास बात ये रही कि इस बार पुरुषों से ज्यादा तालियां बजाईं महिलाओं ने। जैसे ही सपना ने स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस की शुरुआत की और हाथ से ‘बंदूक’ का इशारा किया, ऑडियंस में बैठी महिलाओं ने जोरदार तालियों से माहौल गूंजा दिया।
वीडियो में सपना का आत्मविश्वास, एक्सप्रेशन और एनर्जी तीनों जबरदस्त हैं। यही कारण है कि यह वीडियो कुछ ही दिनों में वायरल हो गया और 41 हज़ार से ज्यादा व्यूज़ पा चुका है।
गाना, सिंगर और कंपोजर की खास बात
Meri Saasu Dilade Bandook Mane को लिखा और गाया है खुद Narendra Bhagana ने, जिनकी हरियाणवी गायकी में देसीपन और जोश दोनों झलकते हैं।
इस गाने का म्यूजिक Ishant Rahi ने तैयार किया है, जिसमें हरियाणा की मिट्टी की खुशबू साफ महसूस होती है।
सपना चौधरी: डांस का दूसरा नाम
Sapna Choudhary का स्टेज पर आना यानी फैंस की धड़कनों का बढ़ना तय है। उनका हर वीडियो ट्रेंड करता है और सोशल मीडिया पर छा जाता है।
महिला दर्शकों की यह प्रतिक्रिया इस बार इसलिए भी खास रही क्योंकि आमतौर पर सपना के डांस पर पुरुषों की प्रतिक्रियाएं चर्चा में रहती हैं।