Sunita Baby New Video : स्टेज पर आते ही छा गईं सुनीता बेबी, उनके मूव्स ने मचाया बवाल

Sunita Baby New Video : हरियाणवी डांस और संगीत की दुनिया में एक से बढ़कर एक कलाकार अपनी पहचान बना रहे हैं। जहां एक वक्त सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का नाम ही हरियाणवी डांस इंडस्ट्री का पर्याय बन गया था, वहीं अब कुछ नए चेहरे भी अपनी धाक जमाने लगे हैं।
इन्हीं में से एक नाम है सुनीता बेबी (Sunita Baby) का, जिनका डांस वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त ट्रेंड कर रहा है।
सुनीता बेबी के डांस पर फैंस ने लुटाए नोट
सुनीता बेबी का डांस देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। जैसे ही वह स्टेज पर कदम रखती हैं, वैसे ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह "तोड़ भरोटा जोबन" गाने पर धमाकेदार ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।
उनका यह एनर्जेटिक परफॉर्मेंस लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि फैंस मंच के पास आकर नोटों की बारिश करने लगते हैं।
सुनीता बेबी का कातिलाना अंदाज फैंस को कर रहा दीवाना
इस वायरल वीडियो में सुनीता बेबी ने टाइट सूट पहनकर जबरदस्त डांस मूव्स दिखाए, जिससे उनकी अदाएं और भी कातिलाना लग रही हैं। स्टेज पर उनकी एंट्री के साथ ही दर्शकों की भीड़ झूमने लगती है।
उनके एक्सप्रेशंस और गजब की अदाओं ने फैंस को दीवाना बना दिया है। यही वजह है कि उनकी तुलना अब सपना चौधरी से होने लगी है।
सोशल मीडिया पर छाया सुनीता बेबी का वीडियो
सुनीता बेबी का यह वीडियो सपना टीवी चैनल पर अपलोड किया गया था, जिसे अब तक 4.13 लाख से ज्यादा व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस उनके डांस मूव्स पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
6 साल पहले शेयर किए गए इस वीडियो की लोकप्रियता आज भी कम नहीं हुई है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सुनीता बेबी की फैन फॉलोइंग कितनी तगड़ी है।
सपना चौधरी को दे रही हैं कड़ी टक्कर
हरियाणा की डांस इंडस्ट्री में सपना चौधरी को हमेशा एक डांसिंग क्वीन माना गया है, लेकिन अब सुनीता बेबी जैसी उभरती हुई डांसरें भी अपनी खास पहचान बना रही हैं।
उनकी एनर्जी, एक्सप्रेशंस और शानदार डांस स्टाइल को देखकर लोग अब उनकी तुलना सपना चौधरी से करने लगे हैं।
हरियाणा की जनता अब केवल सपना चौधरी तक सीमित नहीं है, बल्कि सुनीता बेबी जैसे नए कलाकारों को भी उतना ही प्यार और सम्मान दे रही है।