Health Tips : कम उम्र में हड्डियों का दर्द? दूध ही नहीं, ये चीजें भी हैं कैल्शियम का खजाना

Health Tips : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलते खानपान के कारण कम उम्र में ही हड्डियों से जुड़ी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। शरीर में कैल्शियम की कमी इसका बड़ा कारण है। 
Health Tips : कम उम्र में हड्डियों का दर्द? दूध ही नहीं, ये चीजें भी हैं कैल्शियम का खजाना

Health Tips : आज की युवा पीढ़ी में कमर, घुटनों और पैरों के दर्द की समस्या आम हो गई है। कभी 50 की उम्र में जो शिकायतें होती थीं, अब 25-30 की उम्र में दिखने लगी हैं। वजह? बदलती लाइफस्टाइल, फास्ट फूड और पोषण की कमी। खासकर कैल्शियम की कमी।

हम सबने बचपन से सुना है कि हड्डियों को मजबूत बनाना है तो दूध पीना ज़रूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध के अलावा भी कुछ देसी चीज़ें हैं जो दूध से भी ज़्यादा कैल्शियम देती हैं? आइए जानें उन देसी सुपरफूड्स के बारे में जो आपकी हड्डियों को फिर से फौलादी बना सकते हैं।

सोयाबीन: प्रोटीन के साथ-साथ कैल्शियम का भी दमदार स्रोत

Soyabean को अब तक आपने सिर्फ प्रोटीन के लिए खाया होगा, लेकिन ये कैल्शियम का भी बेजोड़ खजाना है। आधा कप भुना हुआ सोयाबीन लगभग 175 मिलीग्राम कैल्शियम देता है।

सुबह के नाश्ते में भुना सोयाबीन खाइए या सब्जी बनाइए – फायदा हर तरीके से मिलेगा।

पालक: आयरन ही नहीं, हड्डियों के लिए वरदान

Spinach यानी पालक, हर घर में मिलने वाली एक आम लेकिन बेहद ताकतवर सब्जी है।

इसमें ना सिर्फ आयरन, बल्कि भरपूर कैल्शियम भी होता है। 100 ग्राम पालक में करीब 99 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। इसे सूप, पराठा या सब्जी – किसी भी रूप में लें, फायदा मिलेगा ही।

रागी: साउथ इंडिया से आने वाला देसी सुपरफूड

Ragi जिसे फिंगर मिलेट भी कहा जाता है, साउथ इंडिया में काफी पॉपुलर है। इससे बने Ragi Dosa, Ragi Idli और Ragi Uttapam न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि हड्डियों के लिए भी जबरदस्त हैं।

100 ग्राम रागी में लगभग 344 से 364mg तक कैल्शियम होता है।

गुड़: मीठा भी और सेहतमंद भी

Jaggery यानी गुड़ को हम अक्सर सर्दियों में चाय के साथ या खाना खाने के बाद खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 100 ग्राम गुड़ में 363 मिलीग्राम कैल्शियम होता है?

ये न सिर्फ आपकी हड्डियों को मज़बूत बनाता है बल्कि शरीर को डिटॉक्स भी करता है।

क्यों जरूरी है कैल्शियम का ध्यान रखना?

कैल्शियम सिर्फ हड्डियों के लिए नहीं, बल्कि दांत, दिल की धड़कन और मांसपेशियों के संचालन में भी बेहद जरूरी है।

इसकी कमी से Osteoporosis, मांसपेशियों में ऐंठन, और हड्डियों का जल्दी टूटना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Share this story