Health Tips : नाभि खिसकने की परेशानी को हल्के में न लें, यह बन सकता है बड़ी बीमारी की वजह

Health Tips : आपने घर के बड़े-बुजुर्गों से कई बार नाभि खिसकने की बात सुनी होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह होता क्या है और क्यों होता है? नाभि हमारे शरीर का केंद्र मानी जाती है, और कभी-कभी यह अपनी जगह से हट जाती है।
इसके चलते पेट में दर्द, घबराहट जैसी परेशानियां शुरू हो जाती हैं। अगर आपको भी इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, तो आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं।
नाभि खिसकने का मतलब क्या है?
नाभि खिसकना एक आम समस्या है, जिसे लोग धरण खिसकना या गोला खिसकना भी कहते हैं। ऐसा तब होता है जब नाभि अपनी मूल जगह से थोड़ा इधर-उधर हो जाती है।
यह कोई गंभीर बीमारी नहीं है, लेकिन इसके कारण शरीर में असहजता बढ़ जाती है। भारी सामान उठाने, अचानक झुकने, तेजी से सीढ़ियां चढ़ने या मसालेदार खाना खाने से ऐसा हो सकता है।
नाभि खिसकने के लक्षण क्या हैं?
जब नाभि अपनी जगह से हटती है, तो शरीर में कुछ खास संकेत दिखने लगते हैं। पेट में तेज दर्द होना इसका सबसे आम लक्षण है। इसके अलावा, पाचन खराब होना, बार-बार दस्त लगना, उल्टी जैसा महसूस होना और जी मिचलाना भी हो सकता है।
कुछ लोगों को घबराहट भी होती है। महिलाओं में नाभि खिसकने से पीरियड्स का समय बदल सकता है, यानी मासिक धर्म जल्दी या देर से आ सकता है। छोटे बच्चों में भी यह समस्या देखी जाती है।
कैसे पता करें कि नाभि खिसकी है?
बड़े-बुजुर्ग नाभि खिसकने का पता लगाने के लिए दो आसान तरीके बताते हैं। पहला तरीका है नाभि पर अंगूठा रखकर हल्का दबाव डालना। अगर आपको नाभि में धड़कन महसूस होती है, तो सब ठीक है।
लेकिन अगर धड़कन नहीं मिलती, तो समझ लें कि नाभि अपनी जगह से हट गई है। दूसरा तरीका है पैर के अंगूठे से नाभि की दूरी नापना। एक धागे की मदद से दोनों पैरों के अंगूठे से नाभि तक की दूरी नापें। अगर दोनों में फर्क है, तो नाभि खिसक गई है।
नाभि खिसकने का आसान इलाज
नाभि खिसकने की समस्या को ठीक करने के लिए कुछ घरेलू उपाय कारगर हो सकते हैं। सबसे पहले, किसी जानकार की मदद से पेट और पीठ की हल्की मालिश करवाएं।
इससे नसें अपनी जगह पर आने में मदद मिलती है और राहत मिलती है। दूसरा उपाय है नाभि में सरसों का तेल डालना। रोजाना थोड़ा-सा तेल नाभि में डालने से असर दिखता है।
इसके अलावा, सौंफ चबाना या आंवले का जूस पीना भी फायदेमंद होता है। ये चीजें पाचन को ठीक करने के साथ-साथ नाभि को भी दुरुस्त करती हैं।