Hindi Jokes: टीचर- एक टोकरी में 10 आम थे 3 सड़ गए तो कितने बचे?

हंसने के लिए आपको किसी खास समय का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह किसी समय हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए आपको हंसाने के लिए नए-नए जोक्स (New Jokes) और चुटकुले (Hindi Chutkule) लेकर आए हैं।
जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटोपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर।
1. मरीज- डॉक्टर साहब मुझे क्या बीमारी है?
डॉक्टर- लड़कियों का पीछा करना छोड़ दो,
मरीज- उससे क्या होगा?
डॉक्टर- अगर लड़कियों का पीछा करना नहीं छोड़ोगे, तो जल्दी ही मर जाओगे
मरीज- लड़कियों का पीछा करने से कोई कैसे मर सकता है?
डॉक्टर- क्योंकि उनमें से एक लड़की मेरी भी है।
2. टीचर- एक टोकरी में 10 आम थे 3 सड़ गए तो कितने बचे?
स्टूडेंट- 10
टीचर- अरे मूर्ख 10 कैसे बचेंगे?
स्टूडेंट- सड़े हुए आम कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे।
3. भिखारी- कुछ खाना दे दो...
आंटी- अभी खाना बना नहीं है।
भिखारी- ठीक है जब बन जाए तो मुझे फोन कर देना ये लो मेरा नंबर...
4. संता- झगड़ते वक्त बीवी का मन कैसे भटकाना चाहिए, पता है?
बंता- नहीं, तुम ही बताओ।
संता- सिर्फ इतना बोलो- 'सुंदर हो तो कुछ भी बोलोगी क्या...?' ये 100 फीसदी काम करता है...!
5. डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं?
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है, बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर- बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।