Hindi Jokes: पत्नी ने एक बोर्ड देखा बनारसी साड़ी 10/- नायलॉन 8/- कॉटन 5/-

अगर आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
1. पप्पू- आइए चाचा जी, चाय पीजिएगा।
चाचा बतोले- अरे ना रे, मैंने छोड़ दी चाय पीना।
पप्पू- क्या बात कर रहे हैं? क्यों?
चाचा बतोले- तेरी चाची, गंवार औरत, अनपढ़, बेवकूफ कहीं की।
पप्पू- क्या किया चाची जी ने?
चाचा बतोले - न जाने। कैसी चाय पीला दी? मेरी आंख फूट गई।
पप्पू- अरे चाचा.... न चाची की गलती है न चाय की, बस अगली बार जब चाय पीना तो कप से चम्मच निकाल लेना।
2. बॉयफ्रेंड- जानू कहां गायब थी 3 घंटे से?
गर्लफ्रेंड- मॉल गई थी बेबी, शॉपिंग करने।
बॉयफ्रेंड- अच्छा जानू, क्या-क्या लिया?
गर्लफ्रेंड- बेबी, एक हेयर बैंड और 45 सेल्फी।
3. पत्नी ने एक बोर्ड देखा बनारसी साड़ी 10/- नायलॉन 8/- कॉटन 5/-
पत्नी खुश हो के अपने पति से- मुझे Rs..500 दो, में 50 साड़ी खरीदुंगी।
पति- अरी ओ बीरबल की मां, प्रैस करने वाले की दुकान है वो
4. देवर- आप बहुत सुंदर हो।
भाभी- अच्छा देवर जी और।
देवर- आप तो एकदम रानी जैसी हो।
भाभी- अरे, सच में क्या?
देवर- जी, भाभी जी।
भाभी- और क्या बताओ क्या कर रहे हो अभी?
देवर- मजाक
5. पत्नी बोली - कभी मैं मर गयी तो मेरे पति दूसरी शादी कर लेंगे,
नई वाली आएगी तो वो हार ढूंढेगी और मिलेगा नहीं तो झगड़ा होगा...
तब मेरी आत्मा को सच्चा सुकून मिलेगा...
इसे कहते हैं, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी...!!