Jokes Hindi: संता- देश के सबसे ईमानदार पुलिस वाले कहां पाए जाते हैं?

इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
1. पत्नी- एक गेम खेलते हैं...!
पति- कौन सा गेम...?
पत्नी- अगर मैं कलर का नाम लूं, तो
तुम बाईं दीवार को हाथ लगाना
और फल का नाम लूं, तो दाहिने वाली दीवार को हाथ लगाना।
पति- अगर मैं जीत गया तो...?
पत्नी- जो हारेगा वो जीतने वाले की हर बात मानेगा और वो भी जिंदगी भर...!
पति (खुश होते हुए)- ये गेम तो मैं ही जीतूंगा, चलो खेलते हैं...!
पत्नी- ठीक है तो शुरू करते हैं, 'ऑरेंज'
अब पति बेचारा तीन दिन से सोच में पड़ा हुआ है कि पत्नी कलर बोली या फल...?
2. संता- देश के सबसे ईमानदार पुलिस वाले कहां पाए जाते हैं?
बंता- सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल में।
संता- दे थप्पड़ ही थप्पड़...
3. दो चूहे पेड़ पर बैठे थे, नीचे से एक हाथी गुजरा।
एक चूहा हाथी पर गिर गया।
तभी दूसरा चूहा बोला- 'दबा कर रख इसको, मैं भी आता हूं।'
4. पप्पू ने एक लड़की को प्रपोज किया, तो लड़की ने पप्पू को खूब पीटा।
चप्पल से पीटा, लाठी से पीटा, और बहुत घसीट-घसीट के पीटा।
पप्पू उठा और कपड़े झाड़ते हुए बोला, 'तो फिर मैं इंकार समझूं।
5. एक आदमी ने भगवान से पूछा- आपके लिए करोड़ों साल कितने होते हैं?
भगवान- एक सेकंड के बराबर!
आदमी- और करोड़ों रुपये?
भगवान- एक फूटी कौड़ी के बराबर!
आदमी- तो क्या आप मुझे एक फूटी कौड़ी दे सकते हैं?
भगवान- क्यों नहीं , रुको एक सेकेंड...!!!