आज के मजेदार जोक्स: पिंटू- यार आज सुबह-सुबह एक बिल्ली ने मेरा रास्ता काट दिया...

Husband Wife Funny Jokes: हंसते-मुस्कुराते रहने से हम तनाव मुक्त रहते हैं। साथ ही हंसने से हमारे आस-पास के लोग भी खुश रहते हैं। अगर हमारे चेहरे पर मुस्कान रहती है, तो ज्यादा से ज्यादा लोग हमसे जुड़ने की कोशिश करते हैं। हल्की सी हंसी हमारी खूबसूरती में भी चार चांद लगा देती है। इसलिए हंसना हर तरह से फायदेमंद और जरूरी माना जाता है। 
आज के मजेदार जोक्स: पिंटू- यार आज सुबह-सुबह एक बिल्ली ने मेरा रास्ता काट दिया...

यही कारण है कि लोगों को हर दिन हंसने की सलाह दी जाती है। हंसते मुस्कुराते रहने से इंसान का मन हमेशा प्रसन्न रहता है। साथ ही कई बीमारियों से भी सुरक्षा मिलती है। इसलिए हम आपके लिए रोजाना कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं।

आज भी हम कुछ जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने के मजेदार सिलसिला... 

1. पापा- बेटी बड़ी हो के क्या करोगी ?
बेटी- शादी...
पापा- गलत बात है...
अभी से किसी का बुरा नहीं सोचते...

2. टीटू - भाई आज तो गज़ब हो गया
शीटू - लॉटरी लग गई क्या 
टीटू - ओये नहीं मैं बस में बैठा था
तभी एक आदमी आया और फोन में राष्ट्रगान चला दिया
शीटू  -फिर?
टीटू -फिर क्या राष्ट्रगान सुनते ही मैं खड़ा हो गया और वह मेरी सीट पर बैठ गया।

3. जीजा- तुम्हारी आंखें कितनी हसीन हैं।
साली- छोड़ो ना।
जीजा- तुम्हारे बाल कितने खूबसूरत है।
साली- छोड़ो ना।
जीजा- तुम्हारे गाल कितने गुलाबी है।
साली- छोड़ो ना।
तभी पत्नी आ गई और फिर
जीजा बोले- अरे इतनी देर से लम्बी-लम्बी तो छोड़ रहा हूं… और कितनी छोड़ू मेरी मां।

4. पिंटू- यार आज सुबह-सुबह एक बिल्ली ने मेरा रास्ता काट दिया...
टिल्लू- अच्छा फिर क्या हुआ?
पिंटू- फिर क्या आगे जाकर उस बिल्ली का एक्सीडेंट हो गया..हमसे पंगा लिया!

5. टीचर- पास्ट और फ्यूचर टेंस की कोई परिभाषा देकर बताओ।
चिंटू- एक खूबसूरत लड़की को देख कर बूढ़े पास्ट टेंस में और लड़के फ्यूचर टेंस में चले जाते हैं।

6. डॉक्टर- मोटापे का एक ही इलाज है।
चिंटू- क्या डॉक्टर?
डॉक्टर- तुम रोज एक रोटी खाओ।
चिंटू- ये एक रोटी खाने के बाद खानी
है या खाने से पहले?
डॉक्टर साहब बेहोश….

7. छुट्टी के लिए कर्मचारी ने बॉस से बताई कमाल की वजह।
कर्मचारी- सर, मुझे दो दिन की छुट्टी चाहिए।
बॉस- क्या काम है, किसलिए छुट्टी चाहिए?
कर्मचारी- काम तो कुछ खास नहीं है. बस लेकर देखना है कि छुट्टी कैसी होती है।

Share this story