गर्मी से राहत पाने के लिए घूमने जाएं इन 4 हिल स्टेशनों पर, पिंजौर से है थोड़ी ही दूरी!

Best Places in Haryana: इन दिनों में गर्मी से राहत के लिए हर कोई हिल स्टेशन की ओर रुख करते हैं। लेकिन अगर आप हरियाणा में रहते है तो आपको कहीं और जानें की जरूरत ही नही है। आप पिजौर के पास ही कई बेहतरीन हिल स्टेशन में घूम सकते है। 
गर्मी से राहत पाने के लिए घूमने जाएं इन 4 हिल स्टेशनों पर, पिंजौर से है थोड़ी ही दूरी!

आज हम आपको बताएंगे HARYANA के नजदीक 4 हिल स्टेशन, जहां आप अपनी गर्मी की छुट्टियों को यादगार बना सकते है। यहां आपको कम खर्चे में शिमला मनाली जैसा मजा आने वाला है। गर्मियों के लिए हरियाणा के ये हिल स्टेशन किसी जन्नत से कम नहीं है। 

 कसौली Kasauli

पिंजोर से मात्र 29 किमी दूर है कसौली। यह हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित है। गर्मियों की छुट्टियों में आप यहां पर जा सकते है।

यह स्थान अपने ऊंचे पहाड़ों, हरे-भरे जंगलों और घास के मैदानों के लिए प्रसिद्ध है। गर्मियों में यहां का मौसम बहुत ही सुहावना रहता है, जो यहां आने वाले पर्यटकों को सुकून के पल देता है। 

सोलन Solan

Solan पिंजोर से 48 किमी की दूरी पर बसा हुआ है और यह जगह मार्च से नवंबर तक घूमने के लिए उपयुक्त मानी जाती है।
यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता, मंदिरों, प्राचीन मठों और पर्यटक स्थलों के लिए जाना जाता है। सोलन में आप मशोबरा और कल्पा जैसी जगहों पर भी घूमने का प्लान बना सकते हैं।

चैल Chail

चैल हिमाचल प्रदेश का एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह स्थान पर्यटकों के लिए एक ऑफबीट डेस्टिनेशन है। यह हिल स्टेशन एक सुंदर पहाड़ पर स्थित है जिससे नीचे देखने पर ऐसा लगता है जैसे जन्नत यहीं हो।

 चैल में साधुपुल नामक जगह है जहां आप एक छोटी सी नदी के बीच में टेबल लगाकर नाश्ता कर सकते हैं। यह अनुभव अपने आप में बेहद रोमांचक होता है। इस हिल स्टेशन की खोज पटियाला के राजा भूपेंद्र सिंह ने की थी। पोलो या क्रिकेट के शौकीन लोगों को यहां छुट्टियां बिताने में बहुत मजा आएगा।

परवाणु

परवाणु, हिमाचल प्रदेश का एक अद्वितीय हिल स्टेशन है, जो शहरों के शोर-शराबे से दूर शांति का अनुभव कराता है। यह स्थान 760 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ है और इसे हिमालय का प्रवेश द्वार माना जाता है।

Share this story