Swapna Shastra : रात के सपने खोलते हैं किस्मत का दरवाज़ा, जानिए कैसे

Swapna Shastra : हम सभी ने कभी न कभी ऐसे सपने ज़रूर देखे होंगे जो सुबह उठने के बाद भी मन में घर कर जाते हैं। कभी डरावने, तो कभी बहुत अच्छे। पर क्या आपने सोचा है कि इन सपनों का भी कोई गहरा मतलब होता है? जी हां, हर सपना हमारे अवचेतन मन की बात तो कहता ही है, साथ ही भविष्य की झलक भी दिखाता है।
जब सपनों में दिखे आग, देवी-देवता या खुद को रोते हुए
अगर आप सपने में खुद को किसी धार्मिक कार्य में लिप्त पाते हैं, या देवी-देवताओं की मूर्तियों के दर्शन होते हैं, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। ये संकेत करते हैं कि आपकी नौकरी या व्यवसाय में उन्नति होने वाली है। इसी तरह, खुद को रोते हुए देखना भी इस बात का प्रतीक हो सकता है कि जल्द ही आपके भाग्य का सितारा बुलंद होगा।
ऊँचाइयों से भरे सपने: उड़ना, पहाड़ चढ़ना, महलों में होना
सपने में आकाश में उड़ते हुए देखना या किसी ऊँचे पर्वत की चोटी पर बैठे होना, संकेत करता है कि जीवन में आप उच्च सफलता की ओर बढ़ रहे हैं। यही बात नदी या समुद्र में तैरने जैसे दृश्यों पर भी लागू होती है। ये सब सपने संकेत करते हैं मानसिक शांति, उपलब्धि और आत्म-विश्वास के।
धन लाभ या संकट? मल, सांप और खजाने के इशारे
अगर सपने में आप खुद को मल से लथपथ पाते हैं या कोई सांप आपको काट लेता है, तो यह सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन इसे शुभ माना गया है। ये संकेत करते हैं कि निकट भविष्य में आपको अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है।
अगर सपने में कोई सांप खजाने की रखवाली कर रहा हो, तो समझिए कोई बड़ा आर्थिक अवसर आपके करीब है।
चेतावनी देते हैं ये सपने: टूटे दांत, भैंस और कटे हाथ
दांतों का टूटना अक्सर किसी बीमारी या शारीरिक कमजोरी की ओर इशारा करता है। अगर आप सपने में भैंस देखते हैं, तो इसे मृत्यु का संकेत माना जाता है — डराने वाला ज़रूर है, लेकिन ये चेतावनी समय रहते सावधानी बरतने के लिए होती है। वहीं, खुद के कटे हुए हाथ देखना किसी करीबी के नुकसान का प्रतीक है।
खुशियों की झलक: बच्चे पालना, गुलाब और बुज़ुर्गों का आशीर्वाद
अगर आप सपने में किसी बच्चे को पालते हुए देखते हैं, तो यह भविष्य में पारिवारिक सुख-संपन्नता का संकेत देता है। खिले हुए गुलाब मनोकामना पूरी होने का प्रतीक माने जाते हैं। और अगर सपने में किसी बुज़ुर्ग से आशीर्वाद मिल रहा हो, तो यह मान-सम्मान और समाज में प्रतिष्ठा की वृद्धि का सूचक है।
जब छप्पर टूट जाए सपने में
थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन टूटा हुआ छप्पर सपने में देखना आर्थिक लाभ का सूचक होता है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में अचानक से कोई अच्छा वित्तीय अवसर दस्तक देने वाला है।