Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में रखिए ये चीजें, और पाएं सुख-शांति का वरदान

Vastu Tips : घर में बार-बार बीमारियां, अशांति या धन की कमी हो रही है? जानिए 5 आसान वास्तु उपाय जिनसे घर में आएगी सकारात्मक ऊर्जा, शांति और समृद्धि।
Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में रखिए ये चीजें, और पाएं सुख-शांति का वरदान

Vastu Tips : अक्सर ऐसा होता है कि इंसान खूब मेहनत करता है, लेकिन फिर भी संतुष्टि नहीं मिलती। मन बेचैन रहता है, घर में कलह होती है या बार-बार बीमारियां परेशान करती हैं।

ये सब बातें संकेत हो सकती हैं कि आपके घर की ऊर्जा में कुछ गड़बड़ी है। ऐसे में वास्तु शास्त्र और प्राचीन उपायों के अनुसार कुछ खास चीजें घर में रखने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आने लगती है।

घर में पीली सरसों रखने का चमत्कारी असर

पीली सरसों को वास्तु में एक शक्तिशाली उपाय माना गया है। हर गुरुवार के दिन थोड़ा-सा पीला सरसों अपने घर के मुख्य हिस्से में हल्के हाथों से बिखेर दें। करीब 15-20 मिनट बाद झाड़ू-पोंछा करके सफाई कर लें।

ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और एक नई ताजगी का अनुभव होता है।

आप चाहें तो थोड़ी-सी पीली सरसों अपने लॉकर या तिजोरी में भी रख सकते हैं। मान्यता है कि इससे आर्थिक समस्याएं धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं और धन टिकने लगता है।

कपूर से घर की हवा में भरें खुशबू और सकारात्मकता

कपूर सिर्फ एक सुगंधित पदार्थ नहीं, बल्कि आपके घर के वातावरण को शुद्ध करने वाला एक अद्भुत माध्यम है। इसे जलाना नहीं है, बल्कि डिफ्यूज़र में इस्तेमाल करना चाहिए।

जब यह धीरे-धीरे उड़ता है, तो इसकी खुशबू घर के हर कोने में फैल जाती है और वहां की नकारात्मक ऊर्जा हट जाती है।

खासकर अगर आप इसे घर की अग्नि दिशा यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें, तो यह और भी प्रभावशाली माना जाता है।

स्वास्तिक का शुभ चिन्ह बदल सकता है घर की किस्मत

स्वास्तिक को सदियों से शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाना न केवल शुभ ऊर्जा को आमंत्रित करता है, बल्कि नकारात्मक शक्तियों को प्रवेश से भी रोकता है।

स्वास्तिक बनाते समय दिशा के अनुसार रंगों का भी ध्यान रखें – उत्तर दिशा के लिए नीला, पूर्व के लिए हरा, दक्षिण के लिए लाल और पश्चिम दिशा के लिए सफेद या ग्रे रंग का स्वास्तिक सर्वोत्तम माना जाता है।

इससे ऊर्जा का संतुलन बना रहता है।

लॉकर की दिशा और उसमें रखें ये चीजें बनाएं धन आकर्षण का केंद्र

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की तिजोरी या लॉकर अगर सही दिशा में रखा हो तो उसमें धन बना रहता है और अनावश्यक खर्चों पर भी नियंत्रण आता है। लॉकर को हमेशा दक्षिण या पश्चिम दिशा की दीवार से सटाकर रखें और उसका मुंह उत्तर दिशा की ओर हो।

अगर उसी लॉकर में आप थोड़ी पीली सरसों, कपूर और एक छोटा-सा स्वास्तिक रख दें, तो यह संयोजन धन आकर्षित करने में मदद करता है। यह प्रयोग न केवल आर्थिक मजबूती लाता है, बल्कि घर की खुशहाली में भी वृद्धि करता है।

घर को बनाएं शांति और समृद्धि का स्थान

इन छोटे-छोटे उपायों को अपनाकर आप अपने घर को एक पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर स्थान बना सकते हैं। जब वातावरण शांत, पवित्र और ऊर्जा से भरपूर होता है, तो जीवन में खुशियों का आना स्वाभाविक है। बस जरूरत है थोड़े विश्वास और नियमितता की।

Share this story

Icon News Hub