Anganwadi Bharti 2022: महिलाओं की टेंशन खत्म! आंगनवाड़ी में 53,000 पदों पर निकलीं भर्ती, जल्द करें आवेदन

केंद्र व राज्य सरकारें इन दिनों महिलाओं के लिए खजाने का पिटारा खोले हुए हैं, जिससे अब मौज आने वाली है। सरकार ने अब महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए रोजगार का हाथ आगे बढ़ाया है। अगर आपके घर में पढ़ी-लिखी महिलाएं हैं तो फिर यह खबर आपके लिए बहुत कीमती साबित होने जा रही है।
सरकार ने आंगनवाड़ी के बंपर पदों पर भर्तियां निकाल दी हैं, जिसका आप फायदा उठा सकते हैं। आंगनवाड़ी में 53,000 पदों पर भर्तियां निकली हैं, जिसमें आवेदन करने के लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं। अगर आपके घर परिवार की महिला सरकार के सभी नियमों का पालन करती है तो आवदेन कर सकता हैं।
सरकार ने आंगनवाड़ी के पदों पर भर्तियों की अधिसूचना भी जारी कर दी है। इस बड़ी संख्या में भर्तियों के तौर पर माना जा रहा है। अगर आपके घर में राज्य की सभी महिलाएं जो 5वीं, 8वीं और 10वीं पास हैं वो आंगनवाड़ी भर्ती में अप्लाई कर सकती हैं।
इस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर इस खबर में आपको हम योग्यता, आयु सीमा और सैलरी डिटेल्स संबंधित सभी जानकारियां देने वाले हैं।
इन पदों पर निकलीं भर्तियां :
- पर्यवेक्षक
- कार्यकर्ता
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
- मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
- आंगनवाड़ी सहायकों
- सेविका
- सहायिका
- सुपरवाइजर
- वर्कर
- हेल्पर
इस हिसाब से मिलेगी पोस्ट :
आंगनवाड़ी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाली सभी महिलाओं के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं पास होना आवश्यक है। आंगनवाड़ी वर्कर के पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं को 10वीं पास होना अनिवार्य है।
आंगनवाड़ी सहायक पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं के पास 5वीं कक्षा की डिग्री होनी चाहिए।
जानिए कितनी आयु जरूरी :
आंगनबाड़ी भर्ती 2022 परीक्षा में आवेदन करने वाली महिलाओं की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु। 45 वर्ष होनी चाहिए. पिछड़े वर्ग की महिलाओं को इस भर्ती में आयुसीमा में छूट दी जाएगी।