भाजपा एक से 14 जून तक मनाएगी सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर्व

भाजपा एक से 14 जून तक मनाएगी सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर्व


बेगूसराय, 10 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक से 14 जून तक सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर्व मनाएगी। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंगलवार को जिला भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पू के आवास पर हुई। बैठक में आगामी एक जून से 14 जून तक सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर्व मनाने के कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण पर्व मनाने का मुख्य उद्देश्य सामाजिक रुप से समरसता को बढ़ावा देना है। जो लोग आज मुख्यधारा से पीछे हैं एवं इनका समग्र विकास वंचित हैं, वैसे लोगों को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भाजपा की सरकार पूर्ण समर्पित है। इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर, सेवा के विभिन्न प्रकल्प चलाए जाएंगे। जिसके तहत सामाजिक एवं सांस्कृतिक रूप से लोगों को उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होने की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के नेताओं भी कार्यक्रमों में शामिल होने आएंगे।

बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में पन्ना टोली बनाने की बात पर भी चर्चा हुई। पन्ना टोली बनाने से भाजपा के सांगठनिक ढांचे को ना केबल मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी चुनाव में भी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों के साथ आम जनमानस की उम्मीदें, समन्वय बनाकर केंद्र एवं राज्य की योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करने में मददगार साबित होगी। मौके पर जिला उपाध्यक्ष बलराम सिंह, कुंदन भारती, मृत्युंजय कुमार वीरेश, जिला मंत्री राकेश पांडेय एवं जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी भी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Share this story