दुखद! हरियाणा में यमुना नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

Haryana News: हरियाणा के पलवल में यमुना नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों भाई बहन नदी में नहाने गए थे। लेकिन वापस नहीं लौटे। वहां मौजूद बच्चों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने नदी से बच्चों के शव निकाले। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
घटना खादर क्षेत्र के भोलड़ा गांव की है। यहां रहने वाली 12 वर्षीय पूजा, 10 साल की ममता और उनका 11 साल का भाई करण नदी में नहाने गया था। परिजनों ने बताया कि ममता और पूजा करण की चेचेरी बहने थी। वहीं उन्हीं के साथ यमुना में नहाने के लिए गया हुआ था। नदीं में नहाते समय वह तीनों अचानक पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई।
इसके बाद वहां मौजूद बच्चों ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। जिसके बाद ग्रामीणों के साथ मृतक बच्चों परिजन मौके पर पहुंचे और यमुना नदी से तीनों बच्चो के शवों को बाहर निकाला। बच्चों की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। वहीं इस हादसे के बाद विधायक दीपक मंगला ने परिजनों के प्रति अपनी सांत्वना प्रकट करते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में परिवार की हर सम्भव मदद करने का प्रयास किया जाएगा।