हरियाणा: रक्षाबंधन 2024 पर महिलाओं के लिए 36 घंटे फ्री बस यात्रा

हरियाणा की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है।
हरियाणा: रक्षाबंधन 2024 पर महिलाओं के लिए 36 घंटे फ्री बस यात्रा

अबकी बार महिलाएं रक्षाबंधन के अवसर पर 36 घंटे के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में फ्री सफर कर पाएंगी। इसके लिए विभाग तैयारियों में जुट गया है। 

बता दें कि 18 अगस्त दोपहर 12 बजे से 19 अगस्त रात 12 तक हरियाणा रोडवेज की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा रहेगी।

15 साल तक के बच्चों का भी नहीं लगेगा किराया

इस विषय में चालक, परिचालकों को निर्देश दिए गए देते हुए बताया गया है कि रक्षाबंधन पर हरियाणा रोडवेज की बसों से यात्रा करने वाली महिलाओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आने पाए। यदि किसी रुट पर भीड़ ज्यादा है तो उस रूट पर अतिरिक्त बसें भेजे जाने की योजना पर भी काम चल रहा है।

इसके अलावा, उपरोक्त अवधि के दौरान यदि कोई महिला अपने 15 साल तक के बच्चों को लेकर यात्रा करती है, तो उनकी भी टिकट नहीं लगेगी। उससे ऊपर की उम्र के किशोर व पुरुषों का पूरा किराया लगेगा।

Share this story