हरियाणा सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, स्थायीकरण को लेकर आई अहम जानकारी

हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी सौगात, पक्का कर सकती है सरकार 
हरियाणा सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, स्थायीकरण को लेकर आई अहम जानकारी
दून हॉराइज़न, चंडीगढ़ (हरियाणा)

Haryana Govt Employees: हरियाणा सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर बड़ी राहत दे सकती है। सरकार इस मसले पर गंभीरता से विचार कर रही है।

इसके लिए सरकार ने 9 सदस्य की कमेटी का गठन किया है, जिसमें आठ वरिष्ठ IAS अधिकारियों को शामिल किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक ये कमेटी पुराने कोर्ट केस और किस तरीके कर्मचारियों को पक्का किया जाए इस पर मंथन करेंगी। कमेटी की पहली बैठक हो चुकी है, जिसमें तमाम विषयों पर चर्चा की गई है। 

Share this story