Haryana News: हरियाणा सरकार का किसानों को तोहफा, 4,299 गांवों के लिए आई बड़ी खुशखबरी
Haryana News: 1 अप्रैल 2024 के बाद जिस किसान ने आबियाना जमा करवाया है, उन्हें वापस किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 4299 गांवों के किसानों को लाभ मिलेगा।
Aug 6, 2024, 13:29 IST

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए है।
साथ ही किसानों के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। CM नायब सैनी ने बताया है कि कैबिनेट ने आबियाना फजूल करने का फैसला किया है। किसानों से जो आबियाना लिया जाता था उसे भी समाप्त कर दिया है।
ऐसे में अब सूबे के किसानों से सिंचाई के पानी का पैसा नहीं लिया जाएगा। सीएम ने किसानों पर बकाया 140 करोड़ रुपए भी माफ करने का ऐलान किया। इसके साथ ही 1 अप्रैल 2024 से आबियाना जमा करने के दिए नोटिस भी सरकार वापस लेगी।
1 अप्रैल 2024 के बाद जिस किसान ने आबियाना जमा करवाया है, उन्हें वापस किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 4299 गांवों के किसानों को लाभ मिलेगा।