Haryana News: हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष की रेस हुयी दिलचस्प, चंद्रमोहन के बाद रघुबीर कादियान का नाम आया सामने

Haryana News: गत 8 अक्टूबर को आए विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस विधायकों की हुई बैठक में नेता प्रतिपक्ष के नाम पर राय जानी गई थी। किसी एक नाम पर सहमति न होते देख सभी विधायकों ने हाईकमान को नेता प्रतिपक्ष चुनने का अधिकार दे दिया था। लेकिन महाराष्ट्र व झारखंड में चुनाव के चलते नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान नहीं हो सका। 
Haryana News: हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष की रेस हुयी दिलचस्प, चंद्रमोहन के बाद रघुबीर कादियान का नाम आया सामने 

दून हॉराइज़न, चंडीगढ़ (हरियाणा)

Haryana News: हरियाणा सरकार के गठन को डेढ़ माह से भी अधिक समय हो गया है। लेकिन हरियाणा कांग्रेस आज तक नेता विपक्ष का नाम तय नहीं कर पाई है। नेता प्रतिपक्ष के नाम को लेकर कांग्रेस के हुड्डा व सैजला गुट में पूरी खींचतान चल रही है। सैलजा अपने समर्थक विधायक को नेता प्रतिपक्ष बनवाना चाहती है।

Haryana Weather Update : हरियाणा में छंटा कोहरे का असर, आज खुलकर दिखेगा चमकता सूरज

वहीं हुड्डा खुद या फिर अपने किसी समर्थन का नाम आगे कर रहे है। एक पद को लेकर इतनी खींचतान के बीच सत्ता पक्ष यानि की भाजपा भी कांग्रेस पर लगातार निशाने साध रही है। लेकिन कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष के नाम आम सहमति अभी तक नहीं बना सकी जिस कारण नेता प्रतिपक्ष के चुनाव में देरी हो रही है।

वहीं अब नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में एक नाम ओर जुड़ गया है। बेरी से कांग्रेस विधायक रघुबीर कादियान भी नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में शामिल हो चुके है। उनकी दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। क्योंकि वह भूपेंद्र हुड्डा के विश्वासपात्र है। हुड्डा पहले खुद नेता प्रतिपक्ष का पद चाहते है। लेकिन अगर उनके नाम पर सहमति नहीं बनती तो रघुबीर कादियान व दूसरा नाम अशोक अरोड़ा का है।

वह इनमें से किसी को भी नेता प्रतिपक्ष के रूप में देखना चाहते है। वहीं सैलजा पूर्व सीएम भजनलाल के बेटे चंद्रमोहन बिश्नोई की पैरवी कर रही है। चंद्रमोहन पंचकूला से विधायक चुने गए है।

24 नवंबर को हो सकता है नाम का ऐलान

गत 8 अक्टूबर को आए विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस विधायकों की हुई बैठक में नेता प्रतिपक्ष के नाम पर राय जानी गई थी। किसी एक नाम पर सहमति न होते देख सभी विधायकों ने हाईकमान को नेता प्रतिपक्ष चुनने का अधिकार दे दिया था। लेकिन महाराष्ट्र व झारखंड में चुनाव के चलते नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान नहीं हो सका।

अब उम्मीद की जा रही है कि 23 नवंबर को दोनों राज्यों के चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। उसके अगले ही दिन हरियाणा कांग्रेस के विधायक दल के नेता का ऐलान कर दिया जाएगा।

Share this story