Haryana Teacher Recruitment 2025 : हरियाणा में शिक्षकों की बंपर भर्ती! 14,295 स्कूलों में जल्द मिलेंगी हज़ारों नौकरियां

Haryana Teacher Recruitment 2025 : हरियाणा सरकार ने 14,295 राजकीय स्कूलों में पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी शिक्षकों के रिक्त पद भरने का प्रक्रिया शुरू की। मेवात में 1,456 पीआरटी, कालका में 536 टीजीटी भर्ती जल्द। महिपाल ढांडा ने जानकारी दी।
Haryana Teacher Recruitment 2025 : हरियाणा में शिक्षकों की बंपर भर्ती! 14,295 स्कूलों में जल्द मिलेंगी हज़ारों नौकरियां

Haryana Teacher Recruitment 2025 : हरियाणा सरकार राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए तेजी से काम कर रही है। प्रदेश के 14,295 सरकारी स्कूलों में पीआरटी, टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा के सवाल के जवाब में यह जानकारी साझा की।

मेवात काडर में 1,456 पीआरटी पदों पर भर्ती जल्द

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को मेवात क्षेत्र में 1,456 पीआरटी (प्राथमिक शिक्षक) पदों पर भर्ती के लिए मांग पत्र भेजा जा चुका है। इसके अलावा, 3,427 टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) पदों को भरने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HSSC) को इंडेंट सौंपा गया है।

कालका के स्कूलों में शिक्षकों की स्थिति

शक्ति रानी शर्मा ने कालका विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता पर सवाल उठाया था। मंत्री ने बताया कि कालका में 262 राजकीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें:

  • 3 संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
  • 3 पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
  • 24 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
  • 8 उच्च विद्यालय
  • 50 माध्यमिक विद्यालय
  • 22 संस्कृति प्राथमिक विद्यालय
  • 152 प्राथमिक विद्यालय

इन स्कूलों में 456 पीजीटी, 536 टीजीटी और 458 पीआरटी/जेबीटी शिक्षकों के पद स्वीकृत हैं।

पीजीटी भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया तेज

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) को 4,780 पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) पदों पर भर्ती के लिए मांग पत्र भेजा गया था। अब तक 1,704 पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सिफारिशें विभाग को मिल चुकी हैं, और जल्द ही उन्हें नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

इसके अलावा, 4,550 पीजीटी पदोन्नति कोटे के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अब तक 3,371 शिक्षकों के मामले प्राप्त हो चुके हैं, और पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर ली जाएगी।

Share this story