Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी

इस बार हरियाणा में मानसून का कोटा पूरा नहीं हुआ है। जुलाई तक प्रदेश में 138 एमएम बारिश होती है। लेकिन अभी तक सिर्फ 90.3 एमएम बारिश ही हुई है जो 35 प्रतिशत कम है।
Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी 
दून हॉराइज़न, चंडीगढ़ (हरियाणा)

हरियाणा में एक बार फिर से मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। हवाओं के सक्रिय होने से वीरवार को प्रदेश के 10 जिलों में झमाझम बारिश हुई। हरियाणा में 5 दिन मानसून सक्रिय रहेगा। प्रदेश में 21 और 22 तारीख को भारी बारिश की संभावना है। 

इस बार हरियाणा में मानसून का कोटा पूरा नहीं हुआ है। जुलाई तक प्रदेश में 138 एमएम बारिश होती है। लेकिन अभी तक सिर्फ 90.3 एमएम बारिश ही हुई है जो 35 प्रतिशत कम है।

इस बार हरियाणा के 17 जिलों में कम बारिश हुई है। इनमें से 11 जिलों में सामान्य से कम और 6 जिलों में सबसे कम बारिश हुई है। 3 जिलों में सामान्य से अधिक और 2 जिलों में सामान्य बारिश हुई है।

हरियाणा में 5 दिन तक बारिश का येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिन में उत्तर हरियाणा के हर जिले में बारिश हो सकती है। वहीं 21 और 22 जुलाई को पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है।

Share this story