सिरसा : महिला के घर के बाहर पंजाब पुलिस के जवान ने की अश्लील हरकत, खोली पेंट की जिप

हरियाणा के सिरसा में पंजाब पुलिस के एक ASI का वीडियो वायरल हुआ है। वह रोड़ी गांव में अपनी पेंट की जिप खोलकर एक महिला की तरफ अश्लील इशारे कर उसे धमकी दे रहा है।
सिरसा : महिला के घर के बाहर पंजाब पुलिस के जवान ने की अश्लील हरकत, खोली पेंट की जिप
📰 दून हॉराइज़न, सिरसा (हरियाणा)

पंजाब पुलिस के एक एएसआई का हरियाणा के सिरसा में वीडियो वायरल हुआ है। इस पुलिस कर्मचारी ने जिले के गांव रोड़ी में अपनी पेंट की जिप खोलकर एक महिला की तरफ अश्लील हरकत कर दी। इसके बाद उसे धमकी दे रहा है। बताया जा रहा है कि महिला रिश्ते में उसकी भाभी लगती है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला का आरोप है कि उसे पुलिस मुलाजिम के परिवार की ओर से प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला ने इसकी शिकायत रोड़ी थाना व पंजाब के मुख्यमंत्री व एसएसपी को दी है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला हरदीप कौर ने बताया कि धन्ना सिंह पंजाब पुलिस में कार्यरत है। गत दिवस वह अपनी कार में उनके आवास के सामने आया। गेट के बाहर खड़े होकर धन्ना सिंह ने गाली गलौज करते हुए हरदीप कौर के सामने पेंट उतार कर अश्लील हरकतें शुरू कर दी। 

इसी के बाद वह महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए ललकारता रहा। उस दौरान हरदीप कौर व उसका परिवार डर के मारे अपने मकान की छत पर चढ़ा रहा।

छत पर चढ़ा रहा परिवार

पुलिस को दी शिकायत में कहा कि धन्ना सिंह काफी वक्ततक घर के आगे गाली गलौज करता रहा। इस बीच महिला अपने घर की छत पर चढ़ कर उसकी हरकतों का वीडियो बनाती रही। 

पुलिस कर्मी के चले जाने के बाद महिला वीडियो लेकर सिरसा जिले के थाना रोडी में पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप कि कई दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस ने किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस को दी शिकायत में हरदीप कौर ने बताया कि शादी 8 वर्ष पहले तेज सिंह के साथ हुई। जबकि तेज सिंह, अजैब सिंह, धन्ना सिंह व नैब सिंह चार भाई हैं। धन्ना सिंह व नैब सिंह की करीब 30 साल पहले शादी हो गई थी, जबकि अजैब सिंह व तेज सिंह अविवाहित थे। तेज सिंह ने हरदीप कौर के साथ शादी कर ली। तेज सिंह ने अपनी संपत्ति का कुछ हिस्सा हरदीप कौर के नाम करवा दिया। इसी को लेकर धन्ना नाराज है।

पुलिस थाना रोडी प्रभारी रामचंद्र ने बताया कि महिला हरदीप कौर ने शिकायत दी है। इसके आधार पर धन्ना सिंह, उसकी पत्नी, बेटा, बेटी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की छानबीन कर रही है।

Share this story