ड्रग तस्करी का मास्टरमाइंड सिमरनजोत भारत में गिरफ्तार, जर्मनी से था फरार

डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में सिमरनजोत संधू को गिरफ्तार किया है। वह इंडियन ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया की मदद से जर्मनी से भारत आया था। 
ड्रग तस्करी का मास्टरमाइंड सिमरनजोत भारत में गिरफ्तार, जर्मनी से था फरार

अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का सरगना सिमरनजोत संधू को पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया है। वह इंडियन ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया की मदद से जर्मनी से भारत आया था। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने उसे पकड़ लिया और पंजाब पुलिस को सौंप दिया। उसके पास जर्मन पासपोर्ट भी है। गिरफ्तार तस्कर भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी वांछित था। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर यह जानकारी दी।

जर्मनी में 487 किलोग्राम कोकीन तस्करी मामले का सरगना

डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में सिमरनजोत संधू को गिरफ्तार किया है। वह इंडियन ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया की मदद से जर्मनी से भारत आया था। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने उसे पकड़ लिया और पंजाब पुलिस को सौंप दिया। उसके पास जर्मन पासपोर्ट भी है। वह जर्मनी में 487 किलोग्राम कोकीन तस्करी मामले का सरगना है। वह एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का मुख्य सरगना है और जर्मनी में ड्रग अपराधों के लिए वांछित है।

कई देशों में फैला है नेटवर्क

सिमरनजोत संधू का नेटवर्क जर्मनी के अलावा कई देशों में फैला हुआ है। वह भारत में भी ड्रग तस्करी में शामिल है। इसके अलावा अन्य यूरोपीय देशों में ड्रग तस्करी में भी उसकी बड़ी भूमिका है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। पिछले दिनों ड्रग इंस्पेक्टर के कई ठिकानों पर रेड की गई थी। वहीं बॉर्डर एरिया में भी पुलिस लगातार नशा पकड़ने में सफलता हासिल कर रही है।

Share this story

Icon News Hub