Kisan Andolan: राजस्थान में किसान नेताओं की गिरफ्तारी से हड़कंप, पंधेर ने लगाया गंभीर आरोप
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब के किसान 13 फरवरी से हरियाणा-पंजाब की सीमा पर धरने पर बैठे हैं। इस बीच किसानों ने कई बार दिल्ली कूच का प्रयास किया मगर हरियाणा पुलिस से झड़प की वजह से वह इसमें सफल नहीं हो सके।
Mar 6, 2024, 22:03 IST

न्यूज डेस्क, आरएनएस, चंडीगढ़ (पंजाब)
छह मार्च यानी आज पंजाब और हरियाणा को छोड़कर बाकी राज्यों के किसानों ने दिल्ली कूच किया है। इस दौरान पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के प्रमुख सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन से पहले किसानों को हिरासत में लिया गया है।
लगभग 130 किसानों को हिरासत में लिया गया है। कल, राजस्थान में भी लगभग 100 प्रमुख किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया था। इसके अलावा, कुछ किसानों को सवाई माधोपुर में एक ट्रेन से हिरासत में लिया गया।
उन्होंने कहा कि एक बात स्पष्ट है कि केंद्र सरकार किसानों को दिल्ली पहुंचने से पहले जरूर रोकेगी।