पंजाब : साली का शादी से इंकार करना जीजा को गुजरा नागवार, गुस्से में कर बैठा ये काण्ड

पुलिस ने आरोपी जीजा हरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि गला घोंटकर मौत के घाट उतारा है।
पंजाब : साली का शादी से इंकार करना जीजा को गुजरा नागवार, गुस्से में कर बैठा ये काण्ड  
न्यूज डेस्क, दून हॉराइज़न, मोगा (पंजाब)

पंजाब के मोगा जिले में साली ने जीजा से शादी करने से इनकार कर दिया। इससे खफा जीजा ने अपनी साली की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक साली की पहचान शरणजीत के रूप में हुई है। वह बरनाला की रहने वाली थी।

शरणजीत कौर काफी लंबे समय से अपने बहन के पास रह रही थी। जीजा हरदीप सिंह ने शरणजीत कौर के सामने शादी का प्रस्ताव रखा।

मगर शरणजीत ने शादी से इंकार कर दिया। इससे खफा जीजा ने दो फरवरी को साली की हत्या कर दी। आरोपी ने अपने पत्नी को बताया कि शरणजीत की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। इसके बाद आरोपी ने मृतका का अंतिम संस्कार भी कर दिया था।

मगर शक के आधार पर परिजनों ने पुलिस के पास शिकायत दी। पुलिस जांच में मामले का खुलासा हो गया।  

पुलिस ने आरोपी जीजा हरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि गला घोंटकर मौत के घाट उतारा है। पुलिस ने आरोपी हरदीप सिंह के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Share this story