पंजाब के मुख्यमंत्री, सारे मंत्री, विधायक पंजाब के लोगों की 24 घंटे सेवा कर रहे हैं : केजरीवाल

पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा पिछले दो साल से हम रात-दिन काम कर रहे हैं। 
पंजाब के मुख्यमंत्री, सारे मंत्री, विधायक पंजाब के लोगों की 24 घंटे सेवा कर रहे हैं : केजरीवाल
न्यूज डेस्क, दून हॉराइज़न, चंडीगढ़ (पंजाब)

हमारे मुख्यमंत्री, सारे मंत्री, विधायक पंजाब के लोगों की 24 घंटे सेवा कर रहे हैं। पंजाब में आज दो साल के बाद पंजाब के बच्चे-बच्चे से पूछ लो, दूसरी पार्टी वालों से भी पूछ लो, सब एक ही बोलते हैं कि 75 साल में ऐसी सरकार हमने नहीं देखी। इतनी ईमानदार, मेहनती सरकार, रोज-रोज नए-नए आइडिया लेकर आते हैं, काम करते हैं।

एक समय ऐसा था कि जब पंजाब के अंदर निगेटिविटी थी, लॉ एंड ऑर्डर की समस्या थी, महंगाई बढ़ रही थी, बिजली के बिल बढ़ रही थी, बिजली आती नहीं थी, किसान दुखी थी, व्यापारी दुखी थे, हर तरफ निगेटिविटी थी।

आज चारो तरफ पॉजिटिविटी है। ढेरो उद्योगपति वापस पंजाब आना चाहते हैं। बच्चों को रोजगार मिल रहे हैं, नौकरियां पक्की हो रही है। रोज नए-नए मोहल्ला क्लीनिक बन रहे हैं। पंजाब के लोगों की बिजली मुफ्त हो गई।

अब 24 घंटे बिजली मिल रही है। शानदार स्कूल बन रहे हैं। पहले कर्मचारी टंकियों पर चढ़े रहते थे, अब वो पक्के हो गए हैं। खूब काम चल रहा है, लेकिन अभी बहुत काम करना बाकी है। पंजाब के लोगों को हम अपना माइ-बाप मानते हैं।

जनतंत्र में सरकार नौकर होती है, जनता मालिक होती है। हम सेवक हैं, जनता भगवान है, हम जनता के भक्त हैं। जब भक्त अपने भगवान के पास जाता है तो और मांगता है। ऐसे ही हम पंजाब की जनता से और मांगने आए हैं।

आपने हमे 117 में से 92 सीटें दी हैं। हम आपके बहुत शुक्रगुजार हैं। हमे आपसे लोकसभा चुनाव में 13 सीटें चाहिए। यह सीटें हमे अपने लिए नहीं चाहिए, बल्कि पंजाब को रंगला बनाने के लिए, पंजाब की तरक्की के लिए ये 13 सीट चाहिए हमें।

Share this story