पंजाब : CM भगवंत मान ने होशियारपुर में विकास क्रांति रैली को किया संबोधित, की 867 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत

Punjab News Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज यानी शनिवार को होशियार पुर में विकास क्रांति रैली को संबोधित किया। इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे।
दोनों सीएम ने इस दौरान होशियारपुर समेत आसपास के इलाकों के लिए कुल 867 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत की।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज का दिन पंजाब के इतिहास में विकास के एक नए अध्याय के लिए जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं और पार्टी कन्वीनर अरविंद केजरीवाल जी होशियारपुर में 'विकास क्रांति रैली' की अध्यक्षता की। होशियारपुर समेत आसपास के इलाकों के लिए कुल 867 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत की।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि आने वाले दिनों में इस तरह की विकास क्रांति का सारा पंजाब गवाह बनेगा। इंकलाब जिंदाबाद। पंजाब सीएम ने रैली में लोगों को कई बड़ी सौगात दी। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब के लोगों को बड़ा फायदा होगा। पंजाब सरकार अपने लोगों के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।